कोरोना वायरस का खौफ, शख्स ने अपनी 20 बकरियों को पहना दिए मास्क
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए तेलंगाना में एक शख्स ने अपनी बकरियों को ही मास्क पहना दिए। हाल ही अमेरिका के एक चिड़ियाघर में बाघ के कोरोना होने की पुष्टि हुई है। तेलंगाना के इस शख्स ने जब बाघ में संक्रमण की खबर के बारे में सुना तो अपनी सभी बकरियों को मास्क पहना दिए। मास्क पहनी हुई दर्जनों बकरियां चर्चा में हैं। बकरियों के मालिक वेंकटेश्वर राव तेलंगाना के खम्मम जिले के कल्लूर मंडल में रहते हैं।

बकरियों से ही चलती है मेरी रोजी रोटी
वेंकटेश्वर राव का कहना है कि मास्क बकरियों को मास्क पहनाने का फैसला उसने बहुत सोच समझकर किया है। उन्होंने बताया, मेरे पास 20 बकरियां हैं और मेरा परिवार पूरी तरह से उन पर निर्भर है, हमारे पास खेती के लिए कोई जमीन नहीं है। ऐसे में इनसे ही रोजीरोटी चलती है। कोरोनो वायरस के जानवरों में भी होने की बात सुनी तो मुझे बकरियों की फिक्र हुई और 20 मास्क तैयार किए। अब जब भी मैं इन्हें लेकर बाहर निकलता हूं तो मास्क जरूर पहनाता हूं।

राव के कदम की हो रही चर्चा
वेंकटेश्वर ने साफ कहा कि मैं खुद मास्क पहने बगैर घर से नहीं निकलता हूं। बाघ में संक्रमण की खबर के बाद मैंने अपनी बकरियों को भी मास्क पहनाने का फैसला किया है। मास्क पहनाने के राव के फैसले की जहां उनके पड़ोस में चर्चा है। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी बकरियों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

जानवरों में संक्रमण को लेकर विशेषज्ञ अभी किसी नतीजे पर नहीं
हाल ही में न्यूयार्क के ब्रॉन्क्स चिड़ियाघर की एक बाघिन में कोरोना का इंफेक्शन पाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक इसमें संक्रमण चिड़ियाघर के ही किसी कर्मचारी से हुआ। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एंग्रीकल्चर नेशनल वैटरनिटी सर्विसेस लेबोरेट्री के मुताबिक जानवरों में कोरोना वायरस के संक्रमण का यह पहला मामला है। विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि संक्रमित जानवर अपने से संक्रमण को और ज्यादा जानवरों में फैला सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि पालतू जानवरों के मालिक उन्हें जितना हो सके घरों के अंदर ही रखें।












Click it and Unblock the Notifications