तेलंगाना के युवक की अमेरिका में संदिग्ध मौत, परिवार ने की शव वापस लाने के लिए सरकार से मदद की अपील

Telangana man dies in US: तेलंगाना के हनमकोंडा जिले के एक 32 वर्षीय व्यक्ति की अमेरिका में मौत हो गई। जिसके बाद दुखी परिवार के लोगों ने राज्य और केंद्र सरकार से शव लाने में मदद का अनुरोध किया है। परिवार के सदस्यों ने शनिवार को बताया कि राजेश की मिसिसिपी, अमेरिका में मृत्यु हो गई।

परिवार के मुताबिक अमेरिका में रहने वाले दोस्तों ने गुरुवार को राजेश की मृत्यु की सूचना दी, जिसमें कहा गया कि उनकी 14 अगस्त को मौत हो गई। परिवार अभी भी युवक की मौत की परिस्थितियों के बारे में स्पष्टता का इंतजार कर रहा है।

telangana man death

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

आत्मकुर मंडल का रहने वाले राजेश का परिवार पूरी तरह से बेटे की मौत की खबर सुनकर टूट चुका है। परिवार के लोगों ने बताया, "हमें उसकी मौत की खबर देने के लिए एक फोन आया और हमें उनका शव लेने को कहा गया। हम केंद्र और राज्य सरकार से राजेश के शव को वापस लाने में मदद करने का अनुरोध करते हैं।

राजेश के चाचा बिक्षपति ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और अमेरिका की यात्रा करने में असमर्थ है। उन्होंने राजेश के शव को उनके पैतृक स्थान पर लाने के लिए सरकारी सहायता की भी अपील की।

मौत की अब तक ये वजह आई सामने

राजेश की मृत्यु के वास्तविक विवरण उनके परिवार के लिए स्पष्ट नहीं हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि हाई शुगर लेवल था और एक स्ट्रोक से उनकी मृत्यु हो गई, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। राजेश के पिता का पिछले साल निधन हो गया था, और वो उस वक्त अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाया था।

अमेरिका में कर रहा था नौकरी

परिवार ने बताया कि राजेश ने अपने पिता के पहली पुण्यतिथि पर वापस आने की योजना बनाई थी, लेकिन अप्रत्याशित रूप से उनकी मृत्यु हो गई। हनमकोंडा से एम फार्मा पूरा करने के बाद राजेश 2016 में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चला गया था। जहां अपनी एमएस की डिग्री पूरी की और वहीं नौकरी करने लगा, लेकिन COVID-19 महामारी के दौरान उनकी नौकरी छूट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+