तेलंगाना में शराब हुई सस्ती, जानें एक बोतल के लिए देने होंगे इतने रुपए
बाजार में गैर-शुल्क भुगतान और मिलावटी शराब की आवक पर लगाम लगाने के लिए शराब की कीमतों में कटौती की गई है। जिसके तहत, शराब की विशेष उत्पाद शुल्क की दरों में गिरावट की गई है।

शराब के शौकीनों के लिए तेलंगाना सरकार खुशखबरी लाई है। राज्य सरकार ने तेलंगाना राज्य पेय पदार्थ निगम लिमिटेड के प्रस्ताव को पास कर दिया है। जिसके चलते अब तेलंगाना में शराब की कीमतों में गिरावट आई है। भारतीय निर्मित विदेशी शराब और बीयर को छोड़कर सभी विदेशी शराब की विशेष उत्पाद शुल्क की दरों में गिरावट आने से कीमत भी कम हुई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशेष उत्पाद शुल्क दरों को गिरावट आने के बाद 90 एमएल और 180 एमएल शराब की बोतल की कीमत 10 रुपए कम होगी। इसी तरह 375 एमएल की बोतल पर 20 रुपए और 750 एमएल की बोतल 40 रुपए तक सस्ती होगी।
बिक्री में 10 फीसदी में इजाफा
बाजार में गैर-शुल्क भुगतान और मिलावटी शराब की आवक पर लगाम लगाने के लिए शराब की कीमतों में कटौती की गई है। आबकारी और मद्य निषेध विभाग के आयुक्त के इस फैसले से शराब की बिक्री में 10 फीसदी में इजाफा किया है। साथ ही विभाग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि संशोधित दरों पर ही स्टॉक भेजा जाए। इसके साथ ही एमआरपी को छुपाया नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications