Telangana Exit Poll 2023: बीआरएस-कांग्रेस के बीच कांटों की टक्कर, एग्जिट पोल देख भड़का केटीआर
Telangana Exit Poll 2023: तेलंगाना विधानसभा का चुनाव संपन्न होते ही एग्जिट पोल सामने आ गए। एग्जिट पोल आने के बाद बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव भड़क गए। उन्होंने इस एग्जिट पोल को बकवास बताया है। एग्जिट पोल में बीआरएस और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।
एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी बीआरएस सत्ता से बाहर दिखाई दे रही है। यही वजह है कि केटीआर को यह एग्जिट पोल रास नहीं आया। इंडिया टुडे एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 49-56 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, बीआरएस को 48-58 के बीच सीटें मिलती दिख रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications