तेलंगाना: पूर्व कांग्रेस नेता के बेटे को जिम से आने के बाद होने लगी बेचैनी, हार्ट अटैक से हुई मौत

Telangana Khammam News: तेलंगाना के खम्मम में एक जिम में वर्कआउट सेशन के बाद श्रीधर नाम के एक 31 वर्षीय व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना 10 जुलाई है।

मृतक श्रीधरपूर्व कांग्रेस नेता राधा किशोर के बेटे थे। पूर्व कांग्रेस नेता राधा किशोर के बेटे श्रीधर जो पहले खम्मम कृषि बाजार समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।

Telangana Khammam News

सोमवार को जिम वर्कआउट से लौटने के बाद उन्हें बेचैनी की शिकायत महसूस हुई। उनके परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि श्रीधर को पहले भी एक दुर्घटना में गंभीर चोटें आई थीं।

तेलंगाना के सिकंदराबाद में भी 22 फरवरी को एक 24 वर्षीय व्यक्ति को जिम में वर्कआउट करते समय दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। जिम के सीसीटीवी कैमरे में यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना कैद हो गई थी।

मोंडा मार्केट के घांसी बाजार इलाके के रहने वाले विशाल को हाल ही में 2020 बैच में कांस्टेबल के रूप में नियुक्त किया गया था और वह आसिफ नगर पुलिस स्टेशन में तैनात थे।

इसके अलावा तेलंगाना में 25 फरवरी को विश्वनाथ जंगेवाड नाम के एक 18 वर्षीय लड़के को एक समारोह में डांस करते समय अचानक दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।

विश्वनाथ महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले की किनवट तहसील के शिवानी गांव के रहने वाले थे। पिछले कुछ सालों में युवाओं में हार्ट अटैक की समस्या काफी देखी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+