Telangana: 2018 के बाद माओवादियों से हुई बड़ी मुठभेड़, ग्रेहाउंड्स कमांडोज ने दो महिलाओं समेत 6 किया ढेर
Telangana News: माओवादियों और पुलिस के बीच गुरुवार (05 सितंबर) को मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम में हुई है। इस मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत छह माओवादी मारे गए हैं।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के छह सदस्यों को तेलंगाना पुलिस के विश्ष्टि नक्सल विरोधी बल ग्रेहाउड्स के कमांडों ने मार गिराया। इस मुठभेड़ में दो कमांडो भी घायल हुए है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस द्वारा एक बयान में कहा गया है कि यह मुठभेड़ करकागुडेम ब्लॉक के नीलाद्रिगुट्टा वन क्षेत्र में हुई उस वक्त हुई जब ग्रेहाउंड्स कमांडो सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। ऐसा बताया जा रहा है कि मुलुगु जिले की सीमा से लगे रघुनाधापालम गांव के पास सुबह-सुबह मुठभेड़ हुई।
भद्राद्री कोठागुडेम के पुलिस अधीक्षक बी रोहित राजू ने बताया, 'इस गोलीबारी में छह माओवादी मारे गए और दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।' घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया। मृतक माओवादियों की पहचान की जा रही है और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोठागुडेम सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।
हालांकि, एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि मारे गए माओवादियों में पलवंचा-मनुगुरु-करकागुडेम संभागीय समिति का सदस्य और दस्ते का कमांडर 'लचन्ना' शामिल है, जबकि अन्य के नाम तुलसी, सुखराम, रामू, दुर्गेश और कोसी बताए जा रहे हैं।
खबर के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के रायपाडु का रहने वाला 'लछन्ना' सीपीआई (माओवादी) का एक बेहद वांछित नेता था, जिसके सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम था। उसके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में 50 मामले दर्ज थे। आपको बता दें कि 2018 के बाद से तेलंगाना में यह पहली बड़ी मुठभेड़ थी, जब जयशंकर भूपलपल्ली जिले में 10 माओवादी मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications