तेलंगाना चुनाव: भाजपा ने निर्बाध बिजली आपूर्ति का लिया श्रेय तो भड़की कविता, बोलीं- झूठ फैलाना बंद करें
तेलंगाना विधान सभा चुनाव में सत्तारूढ़ बीआरएस का विपक्षी पार्टी कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। बीआरएस को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस और भाजपा पूरा जोर लगा रही है। भाजपा ने तेलंगाना में निर्बाध बिजली आपूर्ति का श्रेय लिया जिस पर बीआरएस नेता कविता भड़क उठी हैं। उन्होंने भाजपा द्वारा निर्बाध बिजली आपूर्ति का श्रेय लेने पर आपत्ति जताई है और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी पर हमला बोला है।

बीआरएस एमएलसी के कविता ने भाजपा के तेलंगाना अध्यक्ष किशन रेड्डी जो कि केसीआर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है उनको सलाह दी कि वे झूठ फैलाना बंद करें और राज्य सरकार की उपलब्धि का श्रेय केंद्र को न दें।
बता दें केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने एक माह पहले बीआरएस सरकार पर किसानों को धोखा देने और कृषि के लिए निर्बाध गुणवत्ता वाली बिजली की आपूर्ति नहीं कर पाने का आरोप लगाया था इसके बाद अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किशन रेड्डी ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि मोदी सरकार निर्बाध बिजली तेलंगाना में सुनिश्चित कर रही है।
बता दें केंद्र सरकार ने पेद्दापल्ली जिले में एनटीपीसी थर्मल प्लांट की स्थापना की और 800 मेगावाट क्षमता वाले प्लांट के चरण 1 से राज्य में कम लागत पर बिजली उत्पादन सुनिश्चित हो रहा है।
जिसका जवाब देते हुए बीआरएस एमएलसी ने एक पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने बताया
तेलंगाना में बिजली की अधिकतम मांग 15500 मेगावाट है, एनटीपीसी का यह प्लांट तेलंगाना को 680 मेगावाट देता है। उन्होंने बताया अनिवार्य रूप से तेलंगाना द्वारा उपयोग की जाने वाली बिजली का ये केवल 4 प्रतिशत है। इसके साथ ही उन्होने लिखा किशन भाजपा अन्ना...कृपया यह झूठ फैलाना बंद करें कि केंद्र सरकार कैसे निर्बाध बिजली देती है। यह केसीआर गारू का प्रयास है कि राज्य अब बिजली अधिशेष है।












Click it and Unblock the Notifications