तेलंगाना चुनाव: केटीआर बोले- राहुल गांधी आकर बिजली आपूर्ति को लेकर कांग्रेस की नीति को स्पष्ठ करें
तेलंगाना विधासभा चुनाव के लिए युद्ध स्तर पर प्रचार कर रही सत्तारूढ़ कांग्रेस लगातार कांग्रेस पर हमले कर रही है। तेलंगाना कांग्रेस अघ्यक्ष ए रेवंत रेड्डी के बयान पर पटलटवार करते हुए बीआरएसके कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने दावा किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो राज्य के किसानों को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति को बंद कर देगी। इसके साथ केसीआर ने कहा कि राहुल गांधी को आना चाहिए और कांग्रेस की तेलंगाना को लेकर बिजली आपूर्ति की नीति क्या है, इसके बारे में स्पष्ठ करना चाहिए।

केसीआर ने कहा टीपीसीसी अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी के बयान से एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो तेलंगाना में किसानों को 24 घंटे मुफ्त बिजली की आपूर्ति बंद कर देगी। उन्होंने कहा कांग्रेस को अगर समर्थन मिलता है तो राज्य में फसल की छुट्टी और उद्योगों के लिए बिजली छुट्टियां वापस आ जाएंगी।
केटीआर ने कहा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेड्डी को बिना शर्त के राज्य के किसानों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा जब किसानों के पास कांग्रेस वोट मांगने आए तो उन्हें सवाल करना चाहिए कि रैयतों को 24 घंटे मुफ्त बिजली क्यों नहीं दी जानी चाहिए और उन्हें खदेड़ देना चाएिए।
केटीआर ने कहा किसानों को अपनी सुविधा पर पंप चलाने का पूरा अधिकार है, ना कि कांग्रेस पार्टी की किसी दया की मोहताज होकर। बीआरएस कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा 2009 में कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में नौ घंटे बिजली देने का वादा किया था, लेकिन तीन घंटे भी बिजली नहीं दे पायी. उन्होंने कहा, किसानों को अपने खेतों में रातों की नींद हराम करनी पड़ी और कई लोगों को सांप और बिच्छू के काटने का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications