Telangana Elections: 'कांग्रेस का समर्थन कर रही BRS', शाह का बड़ा दावा
Telangana Elections: तेलंगाना में राजनीतिक दलों का चुनावी अभियान अंतिम दौर में है। इस बीच कांग्रेस और बीआरएस के बीच हमले तेज हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीआरएस और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक बिना गारंटी वाले चीनी उत्पादों की तरह हैं। शाह कहा कि भारत राष्ट्र समिति (BRS) और कांग्रेस दोनों मिले हुए हैं। उन्होंने दावा किया, कांग्रेस केसीआर को सीएम बनाएगी और इसके बदले बीआरएस राहुल गांधी को प्रधान मंत्री बनाने के लिए कांग्रेस का समर्थन करेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक "बिना गारंटी के चीनी उत्पादों" की तरह हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस और कांग्रेस के बीच एक गुप्त समझौता हुआ है। अमित शाह पिछले रविवार को हैदराबाद के मकतल, मुलुगु, भोंगीर और कुकटपल्ली में रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शाह ने नारायणपेट में एक कपड़ा पार्क स्थापित करने और मछुआरों के लिए 1,000 करोड़ रुपए की योजना शुरू करने वादा किया।
इसके अलावा तेलंगाना में गृहमंत्री ने संगमबंदा जलाशय की क्षमता बढ़ाने, उत्कूर में एक सिंचाई टैंक स्थापित करने और भाजपा के सत्ता में आने के बाद बीमा परियोजना को पूरा करने का भी वादा किया।
वहीं मुलुगु की जनसभा में शाह ने कांग्रेस को आदिवासी विरोधी बताया। उन्होंने दावा किया कि अगर बीआरएस सत्ता में आ गई तो सम्मक्का सरक्का जनजातीय विश्वविद्यालय के लिए अनुदान नहीं मिलेगा। जबकि भाजपा ने पार्टी की तेलंगाना की सत्ता सरकार बनने पर विश्वविद्यालय के लिए 300 करोड़ रुपये का अनुदान देने का ऐलान किया गया है। शाह ने यहां किसानों को भी उनकी उपज का पूरा लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया।












Click it and Unblock the Notifications