तेलंगाना चुनाव: BRS शुरू करने जा रही "केसीआर भरोसा अभियान", जानें क्‍या है उद्देश्‍य

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित होंगे। वहीं राज्‍य की सत्‍तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने "केसीआर भरोसा अभियान" शुरू करने का निर्णय लिया है। इस अभियान का उद्देश्‍य पार्टी के दृष्टिकोण को लोगों त‍क पहुंचाया है और कार्यकर्ताओं को वोटरों के बीच जाकर बीआरए के घोषणा पत्र के बारे में बताना है।

KCR Bharosa Abhiyaan

बुधवार को बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री केटी रामा राव ने इस अभियान की घोषणा करते हुए बताया कि बीआरएस के घोषणा पत्र में किए गए 16 प्रमुख वादों को वोटरों तक पहुंचाना है और उन्‍हें बताना है कि तेलंगाना में बीआरएस के चुने जाने के बाद लागू किए जाएंगे।

केटीआर ने कहा बीआरएस सत्‍ता में तीसरी बार आते ही एक नौकरी कैलेंडर जारी करेगा और नियमित अंतराज पर तेलंगाना सरकार में रिक्‍त पड़े हुए सरकारी पदों को भरा जाएगा। इसके साथ ही उन्‍होंने ऐलान किया कि तेलंगाना के गोला और कुरुमा समुदायों के लिए भेड़ वितरण का दूसरा चरण भी सरकार में बीआरएस के आते ही पूरा किया जाएगा।

तेलंगाना भवन में कांग्रेस छोड़कर बीआरएस में शामिल हुए सी सत्यनारायण रेड्डी, वेमुला राममूर्ति और अन्य नेताओं को स्‍वागत करते हुए केटीआर ने पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में किए गए बीआरएस के दावों के बारे में बात करते हुए कहा कि तीसरी बार सरकार में आते ही उनकी पार्टी रायथु बंधु वित्तीय सहायता को 16,000 रुपये प्रति एकड़ प्रति वर्ष तक बढ़ा देगी। पार्टी दिव्यांगों के लिए पेंशन को 6,000 रुपये तक बढ़ाएगी इसके अलावा लाभार्थियों के लिए आसरा पेंशन को भी बढ़ाकर 5,000 रुपये कर देगी।

केटीआर ने तेलंगाना सरकार की नई 'अन्नपूर्णा' के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को बढ़िया चावल की आपूर्ति करने का वादा किया,साथ ही राज्‍य की सभी महिलाओं को 400 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने का वादा दोहराया।

केटीआर लोगों का कांग्रेस को ना चुनने का आह्वान किया। उन्‍होंने कहा कांग्रेस को अगर आप चुनते है तो आप तेलंगाना के विकास और भविष्‍य को जोखिम में डाल देंगे। उन्‍होंने दोहराया कि पड़ोसी राज्‍य कर्नाटक में कांग्रेस को चुन कर वहां के लोग पछता रहे है, साथ ही वहां के किसानों महज तीन चार घंटे की आपूर्ति की जा रही है। अगर तेंलगाना में भी कांग्रेस की सरकार आती है तो 24 घंटे के बजाया तीन से चार घंटे बिजली की आप‍ूर्ति की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+