तेलंगाना: दुब्बक उपचुनाव में बीजेपी निकली TRS से आगे, राम माधव ने कहा आश्चर्यजनक होगी जीत
नई दिल्ली। तेलंगाना की दुब्बक सीट (Dubbak Assembly) पर हुए उपचुनाव की मतगणना में शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। बीजेपी यहां पर चंद्रशेखर राव की टीआरएस के मुकाबले बढ़त कायम रखी है।

दुब्बक सीट पर बीजेपी के माधवानेनी रघुनंदन राव 58161 वोट के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) की सोलीपेटा सुजाता 57541 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। दोनों के बीच वोटों का अंतर हजार से भी कम का है जिसके चलते यहां मामला काफी नजदीकी बना हुआ है। वहीं कांग्रेस के श्रीनिवास रेड्डी 20268 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
भारतीय जनता पार्टी के नेता राम माधव ने ट्वीट कर इस बढ़त को आश्चर्यजनक सफलता बताया है। राम माधव ने ट्वीट कर लिखा कि तेलंगाना की दुब्बका सीट पर बीजेपी और टीआरएस के बीच रोचक मुकाबला हो रहा है। अभी बीजेपी आगे चल रही है। यहां पर जीत बीजेपी के लिए एक आश्चर्य से कम नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications