Telangana: डॉ. टी राजैया का बड़ा बयान, BRS से अलग होने के बाद लगाए आरोप, जानिए क्या कहा?
तेलंगाना के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. टी राजैया ने बीआरएस से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी से खुद को अलग करने के बाद उन्होंने बीआरएस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजैया ने कहा है कि पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। पत्रकारों से बात करते हुए, राजैया ने बीआरएस के भीतर चल रहे घटनाक्रम पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि टिकट ना देने के अलावा केसीआर से मिलने तक नहीं दिया गया। पूर्व बीआरएस नेता ने कहा कि उन्हें राज्य स्तर और निर्वाचन क्षेत्र दोनों स्तरों पर हाशिए पर रखा गया।
दरअसल, इस बार टिकट ना मिलने से टी राजैया पार्टी हाईकमान ने नाराज चल रहे थे। बीआरएस सुप्रीमो के.चंद्रशेखर राव ने उन्हें जनगांव जिले के घनपुर (स्टेशन) से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का टिकट देने से इनकार कर दिया था। उनके बदले कादियाम श्रीहरि पार्टी ने टिकट दिया था, जो कि राजैया के कट्टर प्रतिद्वंदी माने जाते हैं।

बीआरएस से अलग होने के बाद टी राजैया ने कहा कि उन्होंने बीआरएस की घनपुर (स्टेशन) और जनगांव में जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लेकिन बाद में पार्टी में उनकी उपेक्षा की गई, ऐसे में जब उन्होंने पार्टी से अलग होने के फैसला किया तो उनके समर्थकों ने उन पर अपमान से बचने के लिए बीआरएस के साथ रहने पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था।
वहीं टी राजैया ने बीआरएस के इस रवैये से असंतोष व्यक्त किया औ कहा, "दावा किया जा रहा है कि बीआरएस के पास 39 विधायक हैं, एआईएमआईएम के पास 7 और भाजपा के पास 8 विधायक हैं, इसलिए मिलकर वे सरकार गिरा सकते हैं और केसीआर बन सकते हैं। उनका ये दावा खोखला है, पार्टी के अंदर कुछ ठीक नहीं चल रहा है।"












Click it and Unblock the Notifications