तेलंगाना सीएम केसीआर विजयदशमी के दिन अपनी राष्‍ट्रीय पार्टी का करेंगे शुभारंभ

तेलंगाना सीएम केसीआर विजयदशमी के दिन अपनी राष्‍ट्रीय पार्टी का करेंगे शुभारंभ

हैदराबाद, 29 सितंबर: मुख्यमंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव लंबे समय से अपनी राष्‍ट्रीय बनाने की तैयारी कर रहे हैं। पहले अपनी पार्टी बनाने का संकेत दे चुके चंद्रशेखर अपनी राष्‍ट्रीय पार्टी का शुभारंभ विजयदशमी के अवसर पर करेंगे।

kcr

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केसीआर 5 अक्‍टूबर को विजयदशमी के अवसर पर टीआरएस सांसदों, विधायकों, एमएलसी और टीआरएस साथ मिलकर सुबह 11 बजे एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित करने की उम्मीद है। ये वो प्रस्‍ताव है जिसमें चंद्रशेखर राव से राष्ट्रीय पार्टी शुरू करने सिफारिश की गई है।

टीआरएस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद दोपहर 12 बजे केसीआर से राष्ट्रीय पार्टी शुरू करने का अनुरोध करते हुए एक और प्रस्ताव पारित करेंगे। इसके बाद केसीआर दोपहर 1 बजे तेलंगाना भवन में राष्ट्रीय पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि इसके संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। सूत्रों के अनुसार इसके बाद तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को राष्ट्रीय पार्टी में बदल दिया जाएगा।

केसीआर की नई राष्‍ट्रीय का नाम भारत राष्ट्र समिति समेत अन्‍य नाम विचाराधीन है। भारत राष्ट्र समिति के अलावा अन्‍य नामों में 'मेरा भारत महान' नाम भी है। वहीं नई राष्‍ट्रीय पार्टी के लिए पार्टी का पुराना चुनाव चिन्‍ह कार ही रखने की गुजारिश चुनाव आयोग से की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+