केसीआर ने उठाई असम सीएम को हटाने की मांग, पीएम मोदी से पूछा- क्या यही हैं भाजपा के संस्कार?

हैदराबाद, 12 फरवरी: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के राहुल गांधी पर दिए बयान को बेहद शर्मनाक कहा है। टीआरएस अध्यक्ष केसीआर ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मांग की है कि सरमा को बर्खास्त किया जाए। उन्होंने सवाल किया कि क्या राजनीति में अब ये कहा जाएगा कि तुम अपने बाप का सबूत दो, क्या यही भाजपा के संस्कार हैं?

 Rahul Gandhi

केसीआर ने पीएम मोदी से सवाल करते हुए कहा, आपकी पार्टी का एक सीएम एक सांसद से उसके पिता की पहचान के बारे में सवाल करता है। क्या यही हमारा संस्कार है, क्या यही बीजेपी के संस्कार हैं। अगर नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा ईमानदार हैं और हिन्दू धर्म के संस्कारों को मानते हैं तो इस सीएम को बर्खास्त करना चाहिए। उनसे मेरी ये मांग है। केसीआर ने कहा कि एक भारतीय और एक हिन्दू होने के नाते मेरा सिर भी शर्म से झुक गया है कि ये क्या कहा जा रहा है। हमें इस स्तर की राजनीति करने से बचना होगा।

क्या कहा है असम सीएम ने

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शुक्रवार को उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। यहां एक सभा में सरमा ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की तो राहुल गांधी ने इसके सबूत मांग रहे थे। क्या हमने कभी उनसे सबूत मांगा कि आप राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं? कि अगर हमारे सैनिकों ने कहा है कि उन्होंने स्ट्राइक की है तो की है। इस पर राहुल गांधी को सबूत मांगने का अधिकार किसने दिया। उन्होंने सेना का अपमान किया है। हिमंत बिस्बा सरमा के इस बयान की कई नेताओं और संगठनों ने काफी कड़ी आलोचना की है। सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने सरमा के इस बयान को बेहद ओछा और गंदी राजनीति वाला कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+