योगी, येदियुरप्पा के बाद तेलंगाना मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव को हुआ कोरोना
नई दिल्ली, अप्रैल 19: देश भर में कोरोना की दूसरी लहर ने हर राज्यों में कोहराम मचा रखा है। कोरोना प्रभावित राज्यों में तेलंगाना भी है। सोमवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनकी COVID19 का टेस्ट करवााया क्योंकि उनमें कोरना के हल्क लक्षण थे। रिपेार्ट पॉजििटव आने के बाद डाक्टरों ने उन्हें आइसोलेशन में रखा है। डॉक्टरों का एक दल उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है। ये जानकारी राज्य के मुख्य सचिव ने देर शाम दी।

बता दें इससे चंद्रशेखर के पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और उत्तराखंड के सीएम कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
बता दें तेलंगाना में भी तेजी से कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ रही है लेकिन प्रदेश सरकार लॉकडाउन नहीं लगा रही है। ऐसे में तेलंगाना हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को अल्टीमेटम दिया है। उच्च न्यायालय ने तेलंगाना में बढ़ते कोरोना पॉजिटिव केस से बने हालात से निपटने के लिए लॉकडाउन पर फैसला करने के लिए दो दिन का समय दिया है।
सोमवार को उच्च न्यायालय ने कहा, "48 घंटे के भीतर, सरकार को तालाबंदी या कर्फ्यू पर फैसला करना होगा, अन्य लोगों को अदालत आदेश जारी करेगी।"
उच्च न्यायालय ने भी कई निर्देश जारी करते हुए तेलंगाना सरकार से पूरी रिपोर्ट मांगी है। बता दें आंध्र प्रदेश से अलग हुए राज्य तेलंगाना राज्य में में पिछले 24 घंटों में 4,009 मामले और 14 मौतें हो चुकी है। अदालत ने सरकार से ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सकारात्मक मामलों पर "वार्ड-वार डेटा" तलब किया है। जिसने भी 24 घंटे के भीतर आरटी-पीसीआर रिपोर्ट भी मांगी।












Click it and Unblock the Notifications