Telangana: तेलंगाना के CM का ऐलान आज शाम! 44 विधायकों के दिल में रेवंत का नाम

कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व आज यानी मंगलवार शाम तक तेलंगाना के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकता है। कांग्रेस सांसद और तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और एआईसीसी पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार से मुलाकात की।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि अधिकांश विधायकों (44) ने सीएम के रूप में रेवंत का समर्थन किया। 7 दिसंबर को शपथ समारोह का आयोजन किया जाएगा। एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहले ही मीडियाकर्मियों से संकेत दिए थे कि पार्टी मंगलवार को फैसला करेगी कि तेलंगाना का मुख्यमंत्री कौन होगा।

revanth Reddy

सोमवार सुबह हैदराबाद में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता के नाम के लिए अधिकृत किया गया। हालांकि, सोमवार देर रात तक नेतृत्व की ओर से कोई घोषणा नहीं हुई, जिससे तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष ए.रेवंत रेड्डी के समर्थकों में चिंता पैदा हो गई, जो शीर्ष पद के लिए सबसे आगे हैं।

रेवंत विधायकों की पहली पसंद
दरअसल, तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली। वहीं, तेलंगाना को कांग्रेस की झोली में डालने का पूरा श्रेय ए.रेवंत रेड्डी को जाता है। हालही में कांग्रेस में शामिल हुए ए.रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस को तेलंगाना में मजबूत बना दिया। जिसके चलते 10 सालों से सत्ता की कुर्सी पर बैठी बीआरएस को हटाने में कांग्रेस सफल रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+