'कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो मुझे...', अकबरुद्दीन ओवैसी ने इंस्पेक्टर को दी खुली धमकी, VIDEO

Akbaruddin Owaisi speech: अपने भड़काऊ बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले एआईएमआईएम के विधायक और छोटे ओवैसी के नाम से मशहूर अकबरुद्दीन ओवैसी एक बार फिर अपने भाषण को लेकर घिर गए हैं।

दरअसल, अकबरुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को हैदराबाद के ललिताबाग इलाके में एक चुनावी जनसभा के दौरान वहां मौजूद एक पुलिस इंस्पेक्टर को खुले तौर पर धमकी देते हुए जनसभा से निकल जाने के लिए कहा। पुलिस इंस्पेक्टर ने ओवैसी से आचार संहिता के चलते जनसभा को समय से खत्म करने के लिए कहा था।

akbaruddin owaisi

जनसभा में अपने भाषण के दौरान अकबरुद्दीन ने पुलिस इंस्पेक्टर को धमकाते हुए कहा, 'इंस्पेक्टर साब, घड़ी है मेरे पास, ये मेरी घड़ी आपको दी। आप चलिए, चलिए निकलिए यहां से...। क्या आपको लगता है कि गोलियों और चाकू की बात सुनकर हम कमजोर हो गए। अभी भी बहुत हिम्मत है हमारे अंदर। बड़े आए यहां आकर हमें रोकने के लिए, अभी 5 मिनट और बोलूंगा, हां बोलूंगा मैं 5 मिनट। कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ, मुझे रोकने के लिए।'

अकबरुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा, 'अगर मैंने इशारा कर दिया तो आपको दौड़ना पड़ेगा। दौड़ाएं क्या? मैं आप लोगों (अपने समर्थकों) से बता रहा हूं कि ये ऐसे ही आते हैं हमें कमजोर करने के लिए, इसलिए होशियार रहो। ये जानते हैं कि अकबरुद्दीन ओवैसी से मुकाबला करने वाला कोई नहीं है, तो ये लोग कैंडिडेट बनकर आ रहे हैं। अरे आ जाओ... देख लेते हैं तुम जीते या हम।'

देखिए वीडियो:-

तेलंगाना में कब चुनाव, कब है मतगणना?
आपको बता दें कि 119 विधानसभा सीटों वाले तेलंगाना के लिए आने वाली 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती अन्य चार राज्यों- मिजोरम, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के साथ 3 दिसंबर को होगी। तेलंगाना में इस समय केसीआर के नेतृत्व में (भारत राष्ट्र समिति) बीआरएस की सरकार है। हाल के समीकरण देखें तो तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बीआरएस, कांग्रेस और भाजपा त्रिकोणीय मुकाबले के तहत मैदान में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+