ममता बनर्जी से मिले तेलंगाना के सीएम केसी राव, तीसरे मोर्चे की कवायद तेज

कोलकाता। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की है। केसी राव पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे और वहीं उन्होंने ममता बनर्जी से ये मुलाकात की है। दोनों नेताओं की ये मुलाकात पहले से निर्धारित थी। हालांकि जिस तरह से टीआरएस के मुखिया और टीएमसी चीफ ने मुलाकात की है, इसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने तीसरे मोर्चे के गठन की रणनीति को लेकर चर्चा की है।

तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट तेज

तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट तेज

तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट इसलिए सामने आई है क्योंकि तेलंगाना के सीएम केसी राव ने कुछ समय पहले ही सुझाव दिया था कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रमुख विपक्षी दलों को एक साथ आकर नया मोर्चा बनाना चाहिए। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी केसी राव के सुझाव का समर्थन किया था।

केसी राव ने दिया था थर्ड मोर्चा बनाने का सुझाव

केसी राव ने दिया था थर्ड मोर्चा बनाने का सुझाव

के. चंद्रशेखर राव के सुझाव पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बात की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि हम आपकी राय से सहमत हैं और इस फैसले के साथ हैं। इसी के बाद उनके बीच मुलाकात का कार्यक्रम तय हुआ। इसी को लेकर तेलंगाना के सीएम कोलकाता पहुंचे और ममता बनर्जी से मुलाकात की।

मुलाकात को माना जा रहा बेहद अहम

मुलाकात को माना जा रहा बेहद अहम

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले जिस तरह से के. चंद्रशेखर राव और ममता बनर्जी मिले हैं, इसे सियासी रणनीतिकार बेहद अहम मान रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने मुलाकात में तीसरे मोर्चे को लेकर शुरूआती रणनीति पर चर्चा की। फिलहाल तीसरा मोर्चा क्या वाकई में सामने आएगा, अगर ऐसा होता है तो इसमें कौन-कौन साथ आएगा, देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+