Telangana: बीआरएस ने कांग्रेस को किया आगाह, टी हरीश बोले- पता चल जाएगा किसमें है सच
तेलंगाना में बीआरएस के हैट्रिक से चूकने बाद टी हरीश पार्टी कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने बीआरएस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। हाल ही में बरसापुर में एक धन्यवाद सभा सिद्दीपेट विधायक व दिग्गज बीआरएस नेता टी. हरीश राव ने कहा कि भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकर्तायों को निराश होने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है।
बीआरएस नेता व सिद्दीपेट विधायक टी. हरीश राव ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। कांग्रेस को तेलंगाना में आगामी दिनों में आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह करते हुए कहा कि बीआरएस कार्यकर्तायों को घबराने की जरूरत नहीं है। अगले कुछ दिनों में जनता को ये पता चल जाएगा कि अपने वादों पर सही मायने में खरा कौन उतरता है। टी हरीश ने बीआरएसक कार्यकर्तायों को भरोसा दिलाया और कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ पूरा नेतृत्व खड़ा रहेगा।

विधानसभा चुनाव के दौरान बीआरएस के लिए मेहनत करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए हरीश राव ने कहा कि पार्टी सदस्यों द्वारा की गई कड़ी मेहनत के बलबूते पर वे तीसरी बार जीत हासिल कर सके। राव ने पिछली बीआरएस की सरकार पर भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि केसीआर के नेतृत्व में बीआरएस पार्टी तेलंगाना को भारत का सबसे अधिक विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य हासिल करेगी।
दौरान उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने पिछले कांग्रेस शासन के दौरान आवास घोटाले की सीआईडी जांच का जिक्र करते हुए कहा कि मामले में जांच रिपोर्ट चौंकाने वाली थी। रिपोर्ट में 40-50 घरों के लिए आवंटित धन के दुरुपयोग में कई कांग्रेस नेताओं की संलिप्तता सामने आई थी।
बरसापुर में बीआरएस कार्यकर्ताओं को संबोधित करतेए टी हरीश राव ने आश्वासन दिया कि जनता धीरे-धीरे केसीआर के काम के प्रभाव को पहचानेगी। टी हरीश ने सत्तारूढ़ के साथ बदले की भावना के बजाय विकास के मुद्दों को उठाने पर जोर दिया। बीआरएस नेता ने दावा किया की उनकी पार्टी हमेशा तेलंगाना समेत पूरे देश का विकास चाहती है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को राज्य में विकास के मुद्दों को जोर शोर से उठाने पर फोकस करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications