Telangana Bonalu Rahul Gandhi नए 'अवतार' में दिखे, खुद पर बरसाए चाबुक ! देखिए VIDEO
Telangana Bonalu Rahul Gandhi का नया 'अवतार' सामने लेकर आया है। बोनालू फेस्टिवल की एक रस्म में राहुल चाबुक बरसाते दिखे। telangana bonalu rahul gandhi potharaju whip godess Mahankali brother
Telangana Bonalu Rahul Gandhi का नया 'अवतार' सामने लेकर आया है। तेलंगाना के पारंपरिक बोनालू समारोह में शामिल हुए राहुल गांधी खुद पर चाबुक चलाते दिखे। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 57 वें दिन राहुल गांधी ने एक भारी रस्सी उठाई और 'पोथराजू' अवतार धारण कर खुद पर चाबुक चलाए। पोथराजू महाकाली के भाई का किरदार है।

भारी रस्सी वाला चाबुक
दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना पहुंचे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को तेलंगाना का पारंपरिक बोनालू समारोह अटेंड किया। उन्होंने एक भारी रस्सी (Whip या चाबुक) उठाई खुद पर दो-तीन चाबुक बरसाए।

राहुल गांधी महाकाली के भाई बने
बुधवार को 'पोथराजू' का अवतार धारण कर राहुल ने जब खुद पर चाबुक चलाए तो आस-पास मौजूद लोगों ने उनका उत्साह भी बढ़ाया। पोथाराजू, बोनालू उत्सव का एक प्रमुख किरदार है। पोथाराजू को देवी महाकाली के डरावने भाई के रूप में जाना जाता है। देवी की रक्षा के लिए चाबुक चलाता है।

महिलाएं रस्सियों से पीटती हैं
बता दें कि बोनालू फेस्टिवल के दौरान महिलाएं 'पोथराजू' के नेतृत्व में मंदिरों में जुलूस निकालकर जाती हैं। हिंसक रूप से ढोल की थाप पर नृत्य करती महिलाएं भीड़ को अपनी रस्सियों से पीटती हैं। पोथराजू को देवी महाकाली के विभिन्न रूप में सात बहनों का भाई माना जाता है।

तेलंगाना में 375 किलोमीटर की यात्रा
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। तेलंगाना में कुल 375 किलोमीटर की यात्रा के दौरान राहुल गांधी तेलंगाना में 19 विधानसभा और 7 संसदीय क्षेत्रों को कवर करेंगे। यात्रा 4 नवंबर को एक दिन का ब्रेक लेने वाली है। तेलंगाना राज्य कांग्रेस ने यात्रा के समन्वय के लिए 10 विशेष समितियों का गठन किया है।
नीचे देखें राहुल गांधी की वीडियो---
क्या है भारत जोड़ो यात्रा
बता दें कि राहुल गांधी तेलंगाना के अलावा दूसरे राज्यों में भी कांग्रेस पार्टी के अभियान भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बुद्धिजीवियों, विभिन्न समुदायों के नेताओं से मिल रहे हैं। जिन प्रमुख लोगों से राहुल मिलते हैं, इनमें खेल, व्यवसाय और मनोरंजन जगत की हस्तियां शामिल हैं। दिलचस्प है कि भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह तेलंगाना पहुंचे हैं। इससे पहले केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में मैराथन वॉक पूरी हो चुकी है। सोनिया गांधी भी यात्रा का हिस्सा बन चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications