तेलंगाना में बीजेपी ने चल दिया OBC मुख्यमंत्री वाला दांव, अमित शाह ने चुनावी रैली में किया बड़ा वादा

बीजेपी ने तेलंगाना विधानसभा में जीत मिलने पर ओबीसी समाज के नेता को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया है। तेलंगाना की सत्ताधारी बीआरएस पर राज्य के गरीब तबकों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि अगर राज्य में भाजपा को बहुमत मिलता है तो ओबीसी समाज के नेता को राज्य का सीएम बनाया जाएगा।

तेलंगाना के सूर्यापेट में एक चुनावी रैली के दौरान शाह ने बीआरएस पर दलितों, आदिवासियों और ओबीसी समुदाय के लोगों को 9 वर्षों से धोखा देने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि अभी ओबीसी समाज का सही आंकड़ा जुटाने के लिए कांग्रेस ने जातिगत जनगणना को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया हुआ है।

amit shah on obc cm in telangana

बीआरएस पर गरीबों-दलितों को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप
अमित शाह ने रैली में कहा, 'बीआरएस गरीब-विरोधी और कमजोर वर्ग विरोधी है, क्योंकि इनके उत्थान के लिए किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है, जिसमें से प्रत्येक दलित परिवारों को तीन एकड़ जमीन देने का वादा भी शामिल है। '

केसीआर को 2014 का वादा याद दिलाकर घेरा
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि बीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने 2014 में वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी जीतती है तो एक दलित को राज्य का मुख्यमंत्री बनाएगी। उन्होंने कहा, 'उन्होंने बड़े आराम से वादे को नजरअंदाज कर दिया। अब वे अपने बेटे केटी रामा राव को अपने उत्तराधिकारी के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं।'

क्या केसीआर ओबीसी सीएम बनाने की घोषणा कर सकते हैं?-अमित शाह
वो बोले की बीजेपी अगर सत्ता में आती है तो एक ओबीसी नेता को राज्य का मुख्यमंत्री बनाएगी। उन्होंने कहा, 'क्या केसीआर ऐसी ही घोषणा कर सकते हैं? उन्होंने अपने कार्यकाल में ओबीसी के लिए कुछ भी नहीं किया है।'

शाह ने कांग्रेस को भी घेरा
शाह ने कहा कि कांग्रेस और बीआरएस ऐसी राजनीतिक पार्टियां हैं, जो एक ही उद्देश्य के साथ चल रही हैं। उनके अनुसार कांग्रेस राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहती है और बीआरएस के केसीआर अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।

केंद्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय को मंजूरी देने का किया जिक्र
उन्होंने कहा, 'बीजेपी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो लोगों के कल्याण और राष्ट्र के विकास के लिए कोशिश करती है...'। वे बोले कि 'केंद्र में यह नरेंद्र मोदी की ही सरकार है, जिसने आदिवासी देवताओं सम्मक्का और सरलम्मा के नाम पर केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मंजूरी दी है।'

बाद में सीएम ने ओबीसी सीएम के मुद्दे पर मिली चुनौती पर तो कुछ भी नहीं कहा, लेकिन दावा किया कि उनकी सरकार सबसे ज्यादा प्रगतिशील और विकास वाली सरकार रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+