तेलंगाना BJP चीफ के बेटे का वीडियो वायरल, पहले दी सफाई, अब बोले- उसने सरेंडर कर दिया है

तेलंगाना भाजपा चीफ बंदी संजय के बेटे का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वह एक छात्र को बुरी तरह से पीट रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पिता ने पहले सफाई दी, अब बोले उसने सरेंडर कर दिया है

bandi sanjay

तेलंगाना में महिंद्रा विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला सामने आया है। इसमे तेलंगाना भाजपा के चीफ बंदी संजय कुमार के बेटे का नाम सामने आया है। इस रैगिंग का वीडियो भी सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि संजय कुमार का बेटा एक छात्र को बुरी तरह से पीट रहा है। जिसके बाद बंदी भागीरथ साई के खिलाफ महिंद्रा यूनिवर्सिटी ने केस दर्ज कराया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपने बेटे का पहले तो संजय ने बचाव करते हुए सफाई दी थी, लेकिन अब उन्होंने कहा कि मेरे बेटे ने सरेंडर कर दिया है।

बंदी संजय ने कहा कि मेरे बेटे ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। अगर मेरे बेटे ने कुछ गलत किया है तो पुलिस को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। बता दें कि बुधवार को भाजपा नेता ने अपने बेटे का बचाव करते हुए सफाई दी थी। यह घटना दो महीने पहले की है। बेटे का बचाव करते हुए बंदी संजय कुमार ने कहा कि साई भगीरथ के बैच का एक साथी लड़की को फोन पर परेशान कर रहा था, जब उसे पता चला तो लड़के ने उसके फोन से लड़की का नंबर लिया है तो यह हुआ था। लेकिन यह मामला सुलझ चुका था।

इस मामले में साई भगीरथ के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे देखा जा सकता है कि साई भगीरथ 5-6 लोगों के साथ मिलकर दूसरे लड़के को पीट रहा है। यह वीडियो हॉस्टल के कमरे का बताया जा रहा है। पीड़ित छात्र का नाम श्रीराम है। वहीं भगीरथ ने कहा कि जिस लड़के को उसने मारा है वह उसने मेरी क्लास की एक लड़की के साथ बदसलूकी की है, जोकि मेरी बहन की तरह है। श्रीराम आपत्तिजनक मैसेज भेजता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+