Telangana Result: भाजपा-कांग्रेस की टक्कर में इस राज्य में जीत गया लेफ्ट पार्टी का नेता, जीत का अंतर भी शानदार
तेलंगाना राज्य का गठन होने के बाद यहां पिछले 10 साल तक यहां के चंद्रशेखर राव की अगुवाई वाली बीआरएस की सरकार थी। लेकिन इस बार यहां कांग्रेस ने सत्ता परिवर्तन कर दिया है। पहली बार तेलंगाना में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है और यहां केसीआर की सरकार कि विदाई हो रही है।
तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी को 119 सीटों में से 64 सीटों पर जीत मिली है जबकि बीआरएस को 39 सीटों पर जीत मिली है। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने यहां जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है।

लेकिन इ सब के बीच कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के खाते में एक सीट आई है। तेलंगाना की कोथागुदेम विधानसभा सीट पर सीपीआई के उम्मीदवार के संबाशिवा राव को जीत मिली है। यह विधानसभा सीट भदराद्री कोथागुदेम जिले में स्थित है। यह विधानसभा सीट रणनीति तौर पर काफी अहम है, इसे मुख्यमंत्री केसीआर का मजबूत गढ़ माना जाता है।
दिलचस्प बात यह है कि सीपीआई उम्मीदवार ने इस सीट पर ना सिर्फ जीत दर्ज की है बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। राव को यहां 80336 वोट मिले, उन्होंने 26547 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।
पिछले चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार वनम वेंकटेश्वर राव ने जीत दर्ज की थी, उन्होंने टीआरएस के जलगाम वेंकट राव को मात दी थी। जबकि भाजपा के उम्मीदवार बायरेड्डी प्रभाकर रेड्डी ने पांचवे पायदान पर रहे थे।
बता दें कि आज राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए हैं। इस चुनाव में तीन राज्यों में भाजपा ने जीत दर्ज की है जबकि तेलंगाना में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। जबकि पहली बार तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications