तेलंगाना: 71.34 प्रतिशत हुआ मतदान, मुनुगोडे विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 91.89 फीसदी वोटिंग
Telangana News: तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया। 119 सीट वाली विधानसभा चुनाव में गुरुवार को 71.34 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। छोटी घटनाओं को छोड़कर पूरे तेलंगाना में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ।
तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि मुनुगोडे विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 91.89 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि याकूतपुरा खंड में 39.64 प्रतिशत के साथ सबसे कम मतदान हुआ।

बता दें कि सभी 119 विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ था। वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से प्रभावित माने जाने वाले 13 निर्वाचन क्षेत्रों में शाम 4 बजे मतदान संपन्न हुआ। जबकि 106 अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में लोग शाम 5 बजे तक मतदान कर सके।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना चुनाव: नियमों का उल्लंघन होने की भाजपा ने शिकायत तो केटीआर बोले- एग्जिट पोल गलत साबित होंगे












Click it and Unblock the Notifications