'टीम इंडिया को पाकिस्तान जाना चाहिए', आखिर क्यों तेजस्वी यादव ने कर डाली ये मांग
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आगामी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान जाना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान दौरे पर तंज कसते हुए दिया है। दरअसल पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर असमंजश बना हुआ है कि भारतीय टीम वहां जाएगी या नहीं। चैंपियंस ट्रॉफी अगले वर्ष फरवरी माह में होनी है।
बता दें कि टीम इंडिया 2008 के बाद से पाकिस्तान के दौरे पर नहीं गई है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान में आखिरी दौरा एशिया कप के लिए किया था। भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध पिछले कई वर्षों से तनावपूर्ण हैं।

दोनों देशों के बीच द्वीक्षीय सीरीज 2012-13 के बाद से नहीं हुई है। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला एशिया कप और आईसीसी के मुकाबलों में हुआ है। बीसीसीआई ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं, यह पूरी तरह से भारत सरकार पर निर्भर है।
तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि 2015 में प्रधानमंत्री अचानक से पाकिस्तान गए थे। क्रिकेट में राजनीति को घुसाना अच्छी बात नहीं है। क्या सभी लोग ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेते हैं। आखिर भारत को क्यों पाकिस्तान नहीं जाना चाहिए। अगर पीएम वहां बिरयानी खाने जा सकते हैं तो भारतीय टीम पाकिस्तान टूर्नामेंट खेलने क्यों नहीं जा सकती है।
आईसीसी चैंपिंयस ट्रॉफी 19 फरवरी से मार्च माह तक 2025 में पाकिस्तान में खेली जाएगी। लेकिन आधिकारिक तौर पर तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। आईसीसी आज होने वाली अहम बैठक के दौरान भारत को लेकर चर्चा कर सकती है। इस बैठक में यह फैसला होना है कि क्या मेजबान टीम पहले के मॉडल पर ही टूर्नामेंट का आयोजन करेगी या इसमे कोई बदलाव होगा।
रिपोर्ट की मानें तो यह पूरा टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित हो सकता है। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है, ऐसे में इस हाई प्रोफाइल टूर्नामेंट को लेकर अहम फैसले पर हर किसी की नजर टिकी है।












Click it and Unblock the Notifications