'नीतीश कुमार का BJP से तालमेल ठीक नहीं', तेजस्वी यादव का दावा- 'नतीजों के बाद कुछ बड़ा होगा...'
Tejashwi Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार (30 मई) को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद बिहार में "कुछ बड़ा" होगा। तेजस्वी यादव ने कहा है कि, ऐसा लग रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ तालमेल "ठीक नहीं चल रहे हैं"।
तेजस्वी यादव ने पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह दावा किया है। इस साल जनवरी में नीतीश कुमार अचानक एनडीए में वापस आ गए थे। तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार चुनावी नतीजों के बाद कुछ बड़ा फैसला लेंगे।

तेजस्वी यादव बोले- 'चाचा लोकसभा चुनाव के बाद कोई बड़ा फैसला लेंगे'
तेजस्वी यादव ने कुछ दिन पहले किए गए अपने दावे का हवाला देते हुए कहा, "जब से मैंने भविष्यवाणी की है कि चाचा (नीतीश कुमार) लोकसभा चुनाव के बाद कोई बड़ा फैसला लेंगे, तब से वह प्रचार करने नहीं जा रहे हैं।"
तेजस्वी यादव ने कहा है कि, ''मुझे यह भी पता चला है कि राज्यपाल ही अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं और निर्देश जारी कर रहे हैं। चुनाव के मोर्चे पर, भाजपा और जेडीयू अपनी-अपनी सीटों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, लेकिन उनमें कोई तालमेल नहीं है। ये सभी बातें मेरी आशंका की पुष्टि करती हैं कि 4 जून के बाद बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है।''
तेजस्वी यादव ने यह भी विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनावों में शानदार जीत की ओर बढ़ रही है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि, ''इंडिया ब्लॉक शानदार जीत की ओर बढ़ रहा है। गठबंधन 300 से ज़्यादा सीटें जीत सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी तीन प्रिय चीजें गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर हार मिलेगी।''












Click it and Unblock the Notifications