विराट कोहली के बाद अब तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को ट्विटर पर दिया चैलेंज
Recommended Video

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और ओलिंपिक मेडलिस्ट राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने टि्वटर पर एक फिटनेस चैलेंज शुरू किया था। राठौड़ ने इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को भी चैलेंज किया था। विराट कोहली ने यह चैलेंज स्वीकार किया और इसे पूरा करते हुए तीन अन्य लोगों को इसमें टैग किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल है, जिसे पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वीकार कर लिया है। अब इस पूरे घटना क्रम में एक और शख्स की एंट्री हुई है। वह हैं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। उन्होंने भी पीएम मोदी को चैलेंज दिया है।

तेजस्वी यादव ने गुरुवार को एक ट्वीट कर पीएम मोदी को चैलेंज किया। ट्विटर पर तेजस्वी ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए लिखा कि, हम विराट कोहली के फिटनेस चैलेंज स्वीकार करने के खिलाफ नहीं हैं। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप युवाओं को नौकरी, किसानों को राहत, दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा ना होने का वादा करने का चैलेंज स्वीकार करें। क्या आपको मेरा चैलेंज स्वीकार है नरेंद्र मोदी सर?
आपको बता दें कि, विराट कोहली के ट्वीट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि, विराट कोहली आपका चैलेंज स्वीकार करता हूं। मैं अपना फिटनेस चैलेंज विडियो जल्द शेयर करूंगा। हालांकि, अनुष्का शर्मा और एमएस धोनी की ओर से इस बारे में जवाब आना बाकी है।
राठौड़ ने 'हम फिट तो इंडिया फिट' हैशटैग से ट्विटर पर यह फिटनेस चैलेंज शुरू किया है। जिसके लिए उन्होंने सिनेमा और खेल जगत की कई हस्तियों से इस मुहिम में शामिल होने की अपील की थी। राठौड़ एथेंस ओलिंपिक 2004 के रजत पदक विजेता और सेना में कर्नल रहे हैं।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications