तेज प्रताप यादव की नई शुरुआत, तेज सेना ऐप के जरिए लोगों से जुड़ेंगे

नई दिल्ली। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव तेज सेना नाम का ऑनलाइन एप्लिकेशन शुरू करने जा रहे हैं। इस ऐप को तेज प्रताप शुक्रवार सुबह 10.30 बजे लॉन्च करेंगे। ऐप को बदलाव चाहने वालों के लिए तैयार किया गया है। ऐप के बारे में जानकारी देते हुए तेज प्रताप ने बताया कि बदलाव करने की चाहत रखते हैं, वो लोग इसमे शामिल हो जाए। इसकी शुरुआत 28 जून को की जाएगी। तेज ने जो ट्वीट किया है उसमे एक तस्वीर को भी साझा किया गया है जिसमे तेज प्रताप की फोटो है और साथ ही पार्टी का चुनाव चिन्ह लालटेन भी बना है।

ट्वीट कर दी जानकारी

ट्वीट कर दी जानकारी

हालांकि तेज प्रताप ने ट्वीट के जरिए किसी तरह की अन्य जानकारी साझा नहीं की है। बता दें कि पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से तेज प्रताप को पार्टी की गतिविधियों से अलग कर दिया गया है। जिसके बाद तेज प्रताप ने अपनी खुद की पार्टी लालू-राबड़ी मोर्चा की शुरुआत लोकसभा चुनाव से पूर्व मार्च माह में की थी।

पिता से की थी मुलाकात

इससे पहले राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के लिए तेज प्रताप 22 जून को राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज पहुंचे थे और पिता को भागवत गीता की प्रति भेंट की थी। बता दें कि लालू प्रसाद यादव किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं और उन्हें मधुमेह की भी शिकायत है। उन्हें चार अलग-अलग चारा घोटाले के मामले में कोर्ट ने दोषी करार दिया था, जिसके बाद उन्हें 14 साल की सजा सुनाई गई थी।

लापता हैं तेजस्वी यादव

लापता हैं तेजस्वी यादव

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लापता हैं। 28 जून से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने वाला है। लेकिन अभी तक उनकी कोई खोज खबर नहीं है। अगर 28 जून तक तेजस्वी यादव नहीं आते हैं तो बिहार विधानसभा में राजद का नेता कौन होगा ? अभी तक तेजस्वी यादव विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। अगर वे सदन की कार्यावाही से गैरहाजिरी रहते हैं तो विधायक दल का नेता किसी और को बनाना होगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर 28 जून तक तेजस्वी वापस नहीं आते हैं तो तेज प्रताप को नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+