'यह बाबा बिहारियों को गाली दे रहा, पागल कह रहा है', बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर तेज प्रताप ने कसा तंज
बिहार के पटना में बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार सोमवार (15 मई) को रद्द कर दिया गया है। इसके लिए पाटलिपुत्र से भाजपा सांसद राम कृपाल यादव ने जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।

Tej Pratap Yadav on Baba Bageshwar Dhirendra Shastri: बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने मंगलवार (15 मई) को पटना में समागम कर रहे बाबा बागेश्वर पर 'बिहारियो' की जनता को अपशब्द कहने का आरोप लगाया। तेज प्रताप ने इससे पहले भी बागेश्वर धाम प्रमुख और स्वयंभू संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा का विरोध किया था।
पटना में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम पर बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा, 'यह बाबा बिहारियों को गाली दे रहा है और पागल कह रहा है। बिहार में 'कृष्ण राज' और 'महागठबंधन राज' है''
तेज प्रताप यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर 'देश को तोड़ने की राजनीति' का आरोप लगाया। तेज प्रताप यादव ने कहा, ''यह वह राजनीति है जो वह देश को विभाजित करने के लिए कर रहे हैं।''
धीरेंद्र शास्त्री के चार दिवसीय पटना दौरे ने मीडिया का खूब ध्यान आकर्षित किया और साथ ही राजनीतिक नेताओं की प्रतिक्रिया भी इसपर खूब आई। जहां तेजप्रताप और सत्तारूढ़ महागठबंधन के अन्य नेताओं ने उनकी यात्रा का विरोध किया है, वहीं भाजपा राज्य प्रशासन पर पर्याप्त सुरक्षा प्रदान नहीं करने का आरोप लगाती रही है।
#WATCH | Bihar Minister Tej Pratap Yadav speaks on Bageshwar Dham's Dhirendra Shastri's event in Patna; says, "...This Baba is abusing Biharis and calling them 'pagal'. There's 'Krishna Raj' & 'Mahagathbandhan Raj' in Bihar...This politics is being done to divide the country..." pic.twitter.com/58Guhj7TsG
— ANI (@ANI) May 16, 2023
पाटलिपुत्र से बीजेपी सांसद राम कृपाल यादव ने पटना के नौबतपुर इलाके में 'हनुमंत कथा' के लिए कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराने के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि उनकी वजह से ही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
कथित तौर पर, भीषण गर्मी के बीच रविवार (14 मई) को कार्यक्रम के लिए लाखों अनुयायी निकले थे। खराब मौसम के कारण कई लोग बीमार पड़ गए हैं। बाबा बागेश्वर ने 'भारत को हिंदू राष्ट्र' बताकर पहले से ही एक विवाद छेड़ दिया है। जिसके बाद विपक्षी नेताओं ने उन्हें आरएसएस-भाजपा एजेंट बताया है।












Click it and Unblock the Notifications