Inside Story:शादी के बाद हनीमून पर भी नहीं गए तेज प्रताप, अब कहा- ऐश्‍वर्या नहीं मेरी राधा

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। उनकी शादी ऐश्‍वर्या राय के साथ छह महीने पहले ही हुई थी।

Tej Pratap Yadav

पटना। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। उनकी शादी ऐश्‍वर्या राय के साथ छह महीने पहले ही हुई थी। पूर्व मंत्री चंद्रिका राय तेज प्रताप के फैसले से हैरान हैं। बेटी का घर बचाने के लिए वह हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। पटना से रांची जाते वक्‍त मीडियाकर्मियों ने कई बार तेज प्रताप से तलाक के संबंध में सवाल पूछे। तेज प्रताप ने वजह तो नहीं बताई, लेकिन इतना जरूर कहा, 'मुझे जिस राधा की तलाश है, वह ऐश्‍वर्या नहीं है।' एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में तेज प्रताप ने कहा, 'वह कृष्‍ण हैं और राधा की तलाश में भटक रहे हैं।' खबरें ऐसी भी आ रही हैं कि किसी बाबा के कहने पर तेज प्रताप ने तलाक का फैसला लिया है। तेज प्रताप स्‍वभाव से बेहद धार्मिक हैं और शादी के बाद हनीमून पर भी नहीं गए थे। वह अकेले ही कभी वृंदावन तो कभी देवघर तीर्थाटन करते दिखे। देखा जाए तो तेज प्रताप के तलाक की अर्जी देने के पीछे कोई एक वजह नहीं है। कारण कई हैं:

क्‍या राजनीति ने बढ़ा दीं ऐश्‍वर्या राय और तेज प्रताप के बीच दूरियां?

क्‍या राजनीति ने बढ़ा दीं ऐश्‍वर्या राय और तेज प्रताप के बीच दूरियां?

ऐश्‍वर्या के साथ शादी के बाद से तेज प्रताप यादव और तेजस्‍वी के बीच झगड़े की खबरें सामने आने लगीं। कुछ दिनों ऐश्‍वर्या राय के चुनाव लड़ने की भी खबरें आईं। बाद में परिवार की ओर से कहा गया कि नहीं ऐश्‍वर्या चुनाव नहीं लड़ने जा रही हैं। तेज प्रताप की पत्‍नी ऐश्‍वर्या पूर्व सीएम दारोगा राय की पोती हैं। उनके पिता पूर्व मंत्री चंद्रिका राय हैं। कई बार ऐसी खबरें आईं कि ससुराल पक्ष के दबाव के चलते तेज प्रताप कुछ महीनों से राजनीति में अपनी हैसियत को लेकर चिंताग्रस्‍त थे। ससुराल वाले चाहते थे कि तेज प्रताप राजनीति में ऊंचा मुकाम हासिल करें, लेकिन स्‍वभाव से बेलाग-मस्‍तमौला तेज प्रताप के लिए यह काम आसान नहीं है।

12वीं पास तेज प्रताप और मास्‍टर डिग्री होल्‍डर ऐश्‍वर्या

12वीं पास तेज प्रताप और मास्‍टर डिग्री होल्‍डर ऐश्‍वर्या

तेज प्रताप एकदम देसी हैं। उन्‍हें सत्‍तू पार्टी पसंद हैं, वह वृंदावन लगातार आते रहते हैं। धार्मिक अनुष्‍ठानों में यकीन रखते हैं। राजनीति के साथ ही पर्दे पर आने का भी शौक रखते हैं। दूसरी तरफ ऐश्‍वर्या का लाइफस्‍टाइल एकदम शहरी है। दोनों के स्‍वभाव में काफी अंतर है। तेज प्रताप का गुस्‍सा जगजाहिर है।

तेज प्रताप के ट्विटर और इंस्‍टाग्राम अकाउंट से ऐश्‍वर्या की तस्‍वीरें गायब

तेज प्रताप के ट्विटर और इंस्‍टाग्राम अकाउंट से ऐश्‍वर्या की तस्‍वीरें गायब

सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने वाले तेज प्रताप यादव के ट्विटर और इंस्‍टाग्राम अकाउंट से तेज प्रताप की तस्‍वीरें गायब हैं। तेज प्रताप ने अपने इंस्‍टा अकाउंट पर शादी के बाद तस्‍वीरें शेयर की थीं। ऐश्‍वर्या के साथ बंगले पर साइकिल की सवारी करते हुए जो फोटो तेज प्रताप ने शेयर की थी, वह भी अब नहीं दिख रही है।

शादी के बाद हनीमून पर भी नहीं गए तेज प्रताप यादव, चार महीने से अलग रह रही थीं ऐश्‍वर्या

शादी के बाद हनीमून पर भी नहीं गए तेज प्रताप यादव, चार महीने से अलग रह रही थीं ऐश्‍वर्या

तेज प्रताप यादव शादी के बाद ऐश्‍वर्या के साथ हनीमून पर भी नहीं गए थे। वह अकेले ही मथुरा और वृंदावन घूम रहे थे। दशहरा के मौके पर भी तेज प्रताप पत्‍नी के साथ नहीं दिखे थे। आरजेडी के सूत्रों का दावा है कि ऐश्‍वर्या चार महीने से तेज प्रताप के साथ नहीं रह रही हैं। वह पिता चंद्रिका राय के पास हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+