शोमा चौधरी के घर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नेम प्लेट पर कालिख पोती

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि शोमा ने यौन उत्पीड़न के आरोपी तेजपाल को बचाने की कोशिश की, हम सिर्फ इस्तीफे पर ही समझौता नहीं कर सकते हैं, शोमा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। शोमा जब घर से बाहर निकल रही थी तभी कार्यकर्ता बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। जिसे देखते हुए पुलिस वालों ने उन्हें सुरक्षित उनकी कार तक पहुंचाया।
शोमा ने आज तहलका के मैनेजिंग एडिटर के पद से इस्तीफा दे दिया है। शोमा का घर दिल्ली के साकेत में स्थित है, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। विजय जौली का कहना है कि मैंने नेम प्लेट पर कालिख नहीं पोती बल्कि 'एक्यूज्ड' (आरोपी) लिखा है। हम उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। यह लड़की की स्मिता से जुड़ा मामला है अत: हम सिर्फ इस्तीफे से संतुष्ट नहीं हो सकते हैं और उन्होने तेजपाल को बचाने का प्रयास किया अत: उनकी भी गिरफ्तारी होनी चाहिए।
वहीं विजय जौली का कहना है कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है, मैनें तो दिल्ली का नागरिक होने के नाते विरोध प्रदर्शन किया है।












Click it and Unblock the Notifications