तहलका ने मचाया 'तहलका', बाल ठाकरे को बताया आतंकवादी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। तहलका पत्रिका ने अपने कवर पेज पर एक तस्वीर छाप कर तहलका मचा दिया है। पत्रिका ने अपने कवर पर दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे की तस्वीर छापी है जिसमें उन्हें आतंकवादी कहा गया है। बाल ठाकरे के इस अपमान से महाराष्ट्र में बवाल मचा हुआ है और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने विरोध जताया है और पत्रिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है।

मनसे का आरोप है कि इस फोटो के माध्यम से पत्रिका ने बाल ठाकरे की छवि खराब को एक आतंकवादी के साथ जोड़ा है। मामले को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। महाराष्ट्र डीसीपी महेश पाटिल ने बताया, हम इस मामले में जो भी संभव होगा वह कदम उठाएंगे। आपको बताते चलें कि तहलका पत्रिका अपने तल्ख और तंज भरे लेख के लिए जानी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications