ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट में आई तकनीकी खराबी, इमजरजेंसी लैंडिग में दो पायलट हुए जख्‍मी

कर्नाटक के बेलगामी के पास एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, जिसमें दो पायलट मामूली रूप से घायल हो गए हैं।

training aircraft

प्रतीकात्‍मक फोटो

मंगलवार को रेडबर्ड एविएशन का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार होते-होते बचा। मंगलवार की सुबह रेडबर्ड एविएशन से संबंधित एक टू सीटर ट्रेनिंग विमान जब उड़ान पर था तभी उसमें तकनीकी खराबी आ गई। जिसके कारण पायलट को बेलगामी के सांबरा एयरपोर्ट से सात किलोमीटर दूर खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।

इस ट्रेनिंग एयर क्राफ्ट पर सवार दो पायलटों को मामूली चोटें आई हैं। दोनों पायलट को बेहतर इलाज के लिए एयरफोर्स के अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।

Recommended Video

      Air India Deal | एयर इंडिया की Historic Deal के बारे में जानें सबकुछ | वनइंडिया हिंदी

      मंगलवार की सुबह इस इस ट्रेनी विमान ने बेलगावी के सांबरा हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी और कुछ मिनटों के बाद कथित तौर पर तकनीकी खराबी आने के बाद इसे एयरपोर्ट से सात किलोमीटर दूर गांव होन्‍नीहल में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।रिपोर्ट के अनुसार एयरक्राफ्ट में आई तकनीकी खराबी के कारण पायलट को गांव के पास इमरजेंसी लैंडिग करनी पड़ी। मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे जब उड़ान भरी तब उसमें एक ट्रेनी और एक ट्रेनर सवार थे।

      होनिहाल और मविनाकट्टी गांवों के बीच, तकनीकी समस्या के कारण पायलट को आपातकालीन लैंडिंग करने के लिए मजबूर होना पड़ा। ग्रामीणों ने मरिहाल थाना पुलिस को सूचना दी जिसके बाद वे मौके पर गए।

      बता दें कर्नाटक के बेलगावी एयर पोर्ट के परिसर में दो उड़ान प्रशिक्षण सुविधाएं हैं। ये एविएशन से संबंधित विभिन्न प्रकार के स्‍लेबस चलाते हैें, जैसे conversion flying, सिम्युलेटर उड़ान, कामर्शियल पायलट के लाइसेंस के लिए ट्रेनिंग और मल्‍टी-इंजन रेटिंग और रेडियो टेलीफोनी जैसे टेकनिकल कोर्स करवाते हैं।

      वहीं एक दूसरे हादसे में इंडियन एयर फोर्स के फाइटर हेलीकॉप्टर ने सोमवार सुबह मध्य प्रदेश के भिंड में इमरजेंसी लैंडिंग की, जब पायलट ने सिस्टम में टेक्निकल खराबी देखी थी। बेहद खतरनाक फाइटर प्‍लेन अपाचे अटैक एएच 64ई ने सोमवार की सुबह ग्वालियर एयरफोर्स बेस से उड़ान भरी थी, लेकिन सुबह 10 बजे हेलिकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंंग करते हुए नयागांव थाने के बीहड़ों में जखोली गांव के पास उतरा गया । हेलीकॉप्टर जब उतरा तो उसमें वायुसेना के दो पायलट मौजूद थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+