गे कर्मचारी का मजाक उड़ाने पर टेक महिन्द्रा ने महिला अधिकारी को नौकरी से निकाला
मुंबई। टेक महिन्द्रा ने अपनी ट्रेनिंग प्रभारी ऋचा गौतम को एक पूर्व कर्मचारी का मजाक उड़ाने के लिए नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने अपनी एक आंतरिक जांच में ऋचा को गे कर्मचारी का मजाक उड़ाने का दोषी पाने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की। कंपनी ने इसके लिए अपने पूर्व कर्मचारी से खेद भी जाहिर किया है। शनिवार को कंपनी की ओर से ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।
मुंबई स्थित टेक महिंद्रा के पूर्व कर्मचारी गौरव प्रोबिर प्रमाणिक ने अपनी पूर्व बॉस ऋचा गौतम पर गे होने के कारण उनका मजाक उड़ाने और भेदभाव का आरोप लगाया था। गौरव ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर लिखा था। गौरव के आरोपों के लेकर कंपनी ने ऋचा के खिलाफ जांच के लिए एक कमेटी बनाई और मामले की जांच की। जांच में ये बात सामने आई कि रिचा ने गौरव के साथ ठीक बर्ताव नहीं किया था और उन्होंने गे होने की वजह से कई बार उनका मजाक उड़ाया। जिसके बाद उनको बर्खास्त कर दिया गया।
सुप्रीम कोर्ट का एसिड अटैक की शिकार शबनम को सुरक्षा देने का आदेश, कहा- चूक हुई तो एसएसपी जिम्मेदार
शनिवार को कंपनी की ओर से ट्वीट कर बताया गया कि ऋचा गौतम को तत्काल प्रभाव से कंपनी से निकाल दिया गया है। हम विविधता और समावेश में विश्वास करते हैं। कार्य स्थल पर किसी भी तरह के भेदभाव की हम निंदा करते हैं। गौरव ने उसकी शिकायत पर जांच और कार्रवाई के लिए कंपनी को शुक्रिया कहा है।
इससे पहले गौरव के आरोपों को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद महिंद्रा गुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने खुद मामले को संज्ञान में लिया था। उन्होंने ट्वीट कर आश्वासन दिया था कि कंपनी मामले की जांच कराएगी और निष्पक्ष होकर इस पर फैसला किया जाएगा।
त्रिपुरा में भाजपा ने बिना लड़ाई जीतीं 96 फीसदी सीट, विपक्ष की दोबारा चुनाव की मांग