टीम इंडिया की हार पर खुश हुए पाकिस्तानी, इमरान के मंत्री ने कहा-हमारी मोहब्बत न्यूजीलैंड

नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सफर खत्म हो गया। इंग्लैंड के मैनचेस्टर में खेले गए वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। टीम इंडिया की हार के बाद जहां फैंस दुखी है तो वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

 Team India out From ICC World Cup, Pakistani fans and pakistan Minister Trolled Indian Team After Heartbreaking Loss To New Zealand In Semi-Final
टीम इंडिया की हार से इमरान खान की सरकार में मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ट्विट कर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि पाकिस्तानियों की नई मोहब्बत, 'न्यूजीलैंड'। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान ने टीम इंडिया की आलोचना की है।वहीं पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने ट्वीट कर न्यूज़ीलैंड को बधाई दी है।

ना सिर्फ पाकिस्तान के मंत्री बल्कि पाकिस्तानी फैंस भी ट्विटर पर टीम इंडिया को ट्रोल करने में जुट गए। किसी ने लिखा कि न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान का बदला लिया है तो किसी ने लिखा कि टीम इंडिया की वजह से पाकिस्तान वर्ल्डकप से बाहर हुआ था और अब भारत का ही सपना टूट गया।

वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसक सोशल मीडिया पर तमाम तरीके के मीम्स शेयर कर रहे हैं और इसके जरिए भारतीय टीम को ट्रोल कर रहे हैं।

पढ़ें- टीम इंडिया की हार के बाद जडेजा और धोनी की पारी पर क्या बोले शोएब अख्तर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+