डेटिंग साइट पर हुआ इश्क, प्रेमी ने सबको भेज दीं अश्लील तस्वीरें

कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान बताया गया कि आरोपी ने पहले जॉएन्नी को ईमेल और मैसेज भेज-भेजकर परेशान किया लेकिन वह इग्नोर करती रही।

लंदन। सोशल मीडिया और डेटिंग साइट्स के जितने फायदे हैं उससे कहीं ज्यादा नुकसान भी दिनोंदिन सामने आ रहे हैं। ताजा मामला एक स्कूल की हेड टीचर का है जिसे अश्लील तस्वीरें सामने आने की वजह से नौकरी से हाथ धोना पड़ा।

Teacher

मामला इंग्लैंड के नॉर्थ यॉर्कशायर का है। 39 वर्षीय जॉएन्नी फिटॉन की दोस्ती एक ऑनलाइन डेटिंग साइट पर 39 वर्षीय एंड्रेव स्कॉट से हुई थी। उनके बीच बातें बिगड़ीं तो दोनों अलग हो गए लेकिन स्कॉट ने उसे बेइज्जत करने के लिए दूसरा कदम उठा लिया।

आखिरकार पुलिस को करना पड़ा फोन
कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान बताया गया कि आरोपी ने पहले जॉएन्नी को ईमेल और मैसेज भेज-भेजकर परेशान किया लेकिन वह इग्नोर करती रही। लेकिन आरोपी ने एक दिन महिला के स्कूल प्रबंधन को उसकी अश्लील तस्वीरें भेज दीं। जिसके बाद उसे पुलिस को फोन करना पड़ा।

बीते सप्ताह किया गया गिरफ्तार
फोटो के साथ आरोपी ने एक लेटर भी भेजा था और लिखा कि क्या कोई और उस जैसी तस्वीर खिंचवाना चाहता है। आरोपी शख्स एक कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर है, जिसे शिकायत मिलने के बाद बीते सप्ताह गिरफ्तार कर लिया गया था।

कोर्ट ने आरोपी को दिया ये आदेश
न्यूड तस्वीरें लीक होने के बाद जॉएन्नी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उसके इस फैसले से सभी हैरान हैं। फिलहाल कोर्ट ने आरोपी पर पीड़िता को फोन करने और उसके आसपास के इलाके से 100 मीटर दूर रहने का आदेश दिया है। अगर आरोपी इन आदेशों का उल्लंघन करता है तो उसे पांच साल जेल की सजा सुनाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+