पुणे: स्कूल की आदिवासी बच्चियों को बाथरूम में ले जाकर गंदी हरकतें करते थे टीचर, पकड़े गए
Recommended Video

पुणे। पुणे के ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल से काफी शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूल की छात्राओं के साथ बाथरूम में संस्थापक और शिक्षकों द्वारा अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। स्कूल के टीचर और संस्थापक छात्राओं को स्कूल के बाथरूम में ले जाकर गंदी हरकतें करते थे। यह घटना पुणे के जुन्नर स्थित येनेर इंडियन मीडियम स्कूल में घटी है। स्कूल के संस्थापक सचिन घोगरे सहित दो शिक्षकों के खिलाफ जुन्नर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत जवाहर प्रोजोक्ट के 250 बच्चे जुन्नर तहसील के येनेर इंडियन इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ रहे हैं। स्कूल में आदिवासी विद्यार्थियों को बाथरूम में बुलाकर उनके साथ छेड़छाड़ किए जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। शिक्षकों और संस्थापक द्वारा छात्राओं से घटिया हरकत करने वाली इस घटना ने गुरू और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने का काम किया है।

स्कूल में अच्छी शिक्षा की उम्मीद करने वाले छात्र अब अपने ही शिक्षकों की अश्लील हरकतों से सहमे हुए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के भविष्य पर चिंता परिवारजनों द्वारा व्यक्त की जा रही है। इस संबंध में आदिवासी अस्मिता संगठन पालघर के सहयोग से आदिवासी विद्यार्थियों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से बच्चों ने अभिभावकों के साथ मिलकर संचालक सहित दो शिक्षकों के खिलाफ जुन्नर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।












Click it and Unblock the Notifications