टीचर से रेप के आरोपी बाबा को लेकर बड़ा खुलासा, केवल महिलाओं के दोष दूर करता था
नई दिल्ली। टीचर से बलाक्तार के आरोप में गिरफ्तार बाबा हरिनारायण को लेकर एक और चौकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि रेप का आरोपी यह बाबा केवल महिलाओं के दोष दूर करता था। पुलिस को पता चला है कि महिलाओं को दोष को दूर करने के लिए यह बाबा किसी भैरवी पद्धति का जिक्र करता था। जैसे-जेसे पुलिस जांच आगे बढ़ रही है बाबा के काले कारनामे सामने आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि बाबा ने पूछताछ में बताया है कि उसने कोई गलत नहीं किया है।
पुलिस को मिले कई और सुराग
बाबा की गिरफ्तारी के बाद उसके जनकपुर आश्रम पहुंची पुलिस को कई और सुराग भी मिले है। आश्रम से पुलिस को शराब की बोतलें और लैपटॉप मिला है। लेकिन पासवर्ड न मिलने की वजह से पुलिस लैपटॉप को अभी तक खोल नहीं पाई है। पुलिस ये कयास लगाकर चल रही है कि लैपटॉप से उसके बड़ी मदद मिल सकती है और बाबा के और भी काले कारनामे सामने आ सकते हैं। पुलिस ने बाबा के साथ दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है जिसमें एक राष्ट्रीय स्तर पर बॉस्केटबाल खेल चुकी है। महिलाओं का कहना है कि बाबा कुछ गलत नहीं कर रहे थे वह तो परेशानी में घिरी महिलाओं को उससे उबारने का प्रयास कर समाज सुधार का कार्य कर रहे थे।
इलाहाबाद से ग्रेजुएट है आरोपी बाबा
पुलिस छानबीन में पता चला है कि बलात्कार का आरोपी बाबा हरिनारायण इलाहाबाद से ग्रेजुएट और और वो मेडिटेशन भी कराता है। उसकी शादी भी हुई और वो एक बच्चे का पिता भी है। पुलिस को पता चला है कि बाबा के हल्दवानी और बनारस में भी किसी आश्रम से संपर्क है। जांच में पुलिस को दो कुछ और महिलाओं के बारे में पता चला है जो इसके संपर्क में आई थी, पुलिस उनके बारे में पता लगा रही है।
चक्र खोलने का झांसा देता था बाबा
पुलिस पूछताछ में बाबा ने पुलिस को बताया कि भैरवी पद्धति से महिलाओं को दोष मुक्त करने के लिए लता मार्ग का इस्तेमाल किया जाता है। बाबा ने पुलिस को बताया कि इंसान के शरीर में सात चक्र होते हैं। इन्हें खोलना जरूरी होता है। क्योंकि इनमें से एक भी चक्र बंद रहता है तो इंसान को तरह-तरह की परेशानियां हो सकती है।