जहां PM मोदी ने बेची थी चाय अब वो बनेगा टूरिस्ट प्लेस
वडनगर के जिस दुकान पर पीएम मोदी ने बचपन में चाय बेचा था अब उस स्थल को पर्यटन स्थल में तब्दील किया जाएगा।
अहमदाबाद। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने बचपन में चाय बेची है। गुजरात के वडनगर में उन्होंने एक दुकान में चाय बेची थी। अब इस दुकान को केंद्र सरकार पर्यटक स्थल बनाने जा रही है। इसे लेकर सरकार ने काम शुरू कर दिया है।
वडनगर के जिस दुकान पर पीएम मोदी ने बचपन में चाय बेचा था अब उस स्थल को पर्यटन स्थल में तब्दील किया जाएगा। हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा बताया कि सरकार ने उस जगह का कायाकल्प करने का फैसला किया है, जिस दुकान पर उन्होंने अपने बचपन में चाय बेचा था।
उन्होंने बताया कि वो वह दुकान वडनगर रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफार्म पर है। इसे पर्यटन स्थल के रूप में तब्दील किया जाएगा। यह योजना केंद्र सरकार की उस परियोजना का हिस्सा है जिसके तहत गुजरात के मेहसाणा जिले में मोदी के जन्म स्थान वडनगर को विश्व पर्यटन स्थल पर मशहूर किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा की अगुवाई में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इस स्थान का दौरा किया है। जिसके बाद उस चाय की दुकान को आधुनिक रंग देने का काम किया जाएगा, हलांकि उसके पुराने स्वरूप को भी बरकरार रखा जाएगा। इस स्थान के अन्य खास जगहों को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जाएगा।