TDP Yuva Galam: टीडीपी फिर से शुरू करेगी यात्रा, लोकेश और भुवनेश्वरी तैयार
तेलगु देशम पार्टी एन चंद्रबाबू नायडू को जमानत मिलने के बाद एक बार फिर से पदयात्रा शुरू करने जा रही है। टीडीपी सूत्रों के मुताबिक, टीडीपी महासचिव नारा लोकेश जल्द ही अपनी युवा गलम पदयात्रा फिर से शुरू करेंगे। वहीं एन चंद्रबाबू नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी अपनी निजाम गेलवई यात्रा को आगे बढ़ाएंगी।
टीडीपी के आगामी अभियान की चर्चा करते हुए टीडीपी पोलित ब्यूरो के सदस्य वर्ला रमैया ने कहा कि पार्टी अपने जनसंपर्क कार्यक्रम तेज करेगी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की टिप्पणी के अनुसार जिस मामले में नायडू की खिलाफ एक्शन लिया गया उसमें उनकी (टीडीपी प्रमुख) की प्रथम दृष्टया कोई सबूत नहीं मिले हैं। ऐसे में इस कार्रवाई के जरिए टीडीपी को लोगों के बीच जाने और वाईएसआरसी सरकार की बदले की भावना के साथ की गई कार्रवाइयों को उजागर करने के लिए प्रेरित किया गया है।"

वहीं टीडीपी सूत्रों के मुताबिक एन चंद्रबाबू नायडू के 29 नवंबर को विजयवाड़ा पहुंचने की उम्मीद है। उनका स्वास्थ्य ठीक होने बाद वे 'भविष्यथुकु गारंटी' अभियान भी जारी रखेंगे।
टीडीपी विधायक और पीएसी अध्यक्ष पय्यावुला केशव ने कहा कि नायडू की जमानत देने के आदेश के साथ हाईकोर्ट की टिप्पणियां एपीसीआईडी मामले और वाईएसआरसी सरकार दोनों के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
टीडीपी प्रमुख की जमानत मिलने पर लोकेश ने कहा, "यह आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए जीत का क्षण है क्योंकि हमारे नेता आज सही साबित हुए हैं। माननीय न्यायालय ने अपने फैसले में, वाईएसआरसीपी सरकार को निर्णायक खंडन देते हुए कई कड़ी टिप्पणियां की हैं।"
वहीं टीडीपी विधायक और पीएसी अध्यक्ष पय्यावुला केशव ने कहा कि नायडू की जमानत देने के आदेश के साथ हाईकोर्ट की टिप्पणियां एपीसीआईडी मामले और वाईएसआरसी सरकार दोनों के लिए किसी झटके से कम नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications