टीडीपी ने आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तेलगु देशम पार्टी ने आंध्र प्रदेश के लिए 36 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से इन तमाम उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी किया गया है, जिसमे कई अहम चेहरे शामिल हैं। बता दें कि इस बार आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा के विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ होंगे। आंध्र प्रदेश की 175 सीटों पर 11 अप्रैल को चुनाव कराए जाएंगे। 11 अप्रैल से लोकसभा चुनाव की शुरुआत होगी जबकि चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे।
बता दें कि 10 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ था। इस बार कुल सात चरणों में लोकसभा के चुनाव कराए जाएंगे। लोकसभा चुनाव का आखिरी चरण 19 मई को संपन्न होगा। चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे। गौर करने वाली बात है कि दिल्ली में आप, कांग्रेस और भाजपा अहम मुख्य दल हैं और सभी दल अकेले ही प्रदेश के चुनावी मैदान में हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी आप को कांग्रेस का साथ नहीं मिला है।
इसे भी पढ़ें- गोवा के नए मुख्यमंत्री बने प्रमोद सावंत, 11 कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ