TDP की पहली उत्तर आंध्र के नेताओं की बैठक में सदस्यता अभियान पर फोकस
विशाखापत्तनम: तेलुगु देशम पार्टी ने पहली उत्तर आंध्रा के नेताओं की बैठक में टीडीपी सदस्यता अभियान और संगठनात्मक समितियों पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया गया है, जो 15 अगस्त तक पूरा किया जाएगा। बैठक में उत्तर आंध्र के स्नातक एमएलसी निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवारों पर भी चर्चा हुई।

भाजपा के वर्तमान स्नातक एमएलसी पीवीएन माधव का कार्यकाल मार्च 2023 तक समाप्त हो जाएगा, जिसको लेकक टीडीपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। टीडीपी पोलित ब्यूरो ने पहले ही इच्छुक पार्टी नेताओं से चुनाव के लिए आवेदन जमा करने को कहा है। बैठक के दौरान तीन नेताओं ने आवेदन भी दिया। अब पार्टी सभी छह उत्तरी आंध्र जिले के नेताओं से आवेदन प्राप्त करने की योजना बना रही है।
पार्टी के नेताओं ने सुझाव दिया कि आलाकमान ऐसे नेताओं को चुनें जो लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, न कि नए लोग जो दूसरी पार्टियों को छोड़कर यहां आए हैं, या तटस्थ व्यक्ति हैं। चुनाव में टीडीपी से वाईएसआरसी को कड़ी टक्कर मिलेगी, जो पहली बार अपना उम्मीदवार उतार रही है।












Click it and Unblock the Notifications