TCS Lay Off News: टीसीएस कंपनी 12,000 से अधिक कर्मचारियों की कर रही छंटनी, क्या है बड़ी वजह?
TCS Lay Off News : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) केकारण अब तक लाखों लोगों ने नौकरियां गवां दी है। इसके चलते अब एक बड़ी कंपनी में बड़े स्तर पर ले-ऑफ होने जा रहा है। टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) AI टेक्नलॉजी बदलाव और बाजार विस्तार के बीच कर्मचारियों को फिर से ट्रेंड कर रही है। इसके चलते कंपनी 12,200 पदों को समाप्त कर रही है।
समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार, भारत की सबसे बड़ी आईटी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी टीसीएस वित्तीय वर्ष 2026 में अपने कर्मचारियों की संख्या में दो प्रतिशत की कमी करेगी, जिसका असर मुख्य रूप से मध्यम और वरिष्ठ प्रबंधन पर पड़ेगा। इसका मतलब है कि 12,000 से अधिक नौकरियां कम हो जाएंगी।

टीसीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के. कृतिवासन ने इसी महीने कहा था कि ग्राहकों द्वारा निर्णय लेने और परियोजनाओं को शुरू करने में देरी हो रही है। कंपनी का कहना है कि नए बाजारों में प्रवेश करने, नई तकनीक में निवेश करने और एआई को लागू करने के साथ-साथ वह अपने कर्मचारियों को फिर से प्रशिक्षित और तैनात कर रही है। हालांकि, इस प्रक्रिया के तहत लगभग 12,200 नौकरियां खत्म की जाएंगी।
कंपनी ने कहा कि इस बदलाव की योजना सावधानीपूर्वक बनाई जा रही है ताकि हमारे कस्टमर्स की सर्विस पर कोई प्रभाव न पड़े।
मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में के. कृतिवासन ने स्वीकार किया कि टेक्नलॉज और प्रोफेशलन वर्क में बदलाव इस आंतरिक परिवर्तनों को गति दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम नई तकनीकों, विशेष रूप से एआई और ऑपरेटिंग मॉडल में बदलावों पर जोर दे रहे हैं। काम करने के तरीके बदल रहे हैं। हमें भविष्य के लिए तैयार और फुर्तीला रहने की जरूरत है। हम बड़े पैमाने पर एआई को लागू कर रहे हैं और उन कौशलों का मूल्यांकन कर रहे हैं जिनकी हमें भविष्य के लिए आवश्यकता होगी।"
उन्होंने आगे कहा कि कर्मचारी विकास और करियर के अवसरों में महत्वपूर्ण निवेश के बावजूद, "हमें पता चला है कि कुछ भूमिकाएं ऐसी हैं जहां पुन: तैनाती प्रभावी नहीं रही है। इससे हमारे वैश्विक कार्यबल का लगभग 2 प्रतिशत प्रभावित होगा, मुख्य रूप से मध्यम और वरिष्ठ स्तरों पर। यह आसान निर्णय नहीं था और सीईओ के रूप में मुझे सबसे कठिन निर्णय लेने पड़े हैं।"
जब उनसे पूछा गया कि क्या यह कदम AI-संचालित उत्पादकता सुधार या आर्थिक कारकों और मांग से संबंधित कारकों के कारण उठाया गया है, तो कृतिवासन ने स्पष्ट किया, "यह एआई के कारण नहीं है, बल्कि भविष्य के लिए स्किल के लिए है। यह तैनाती में व्यवहार्यता के बारे में है, इसलिए नहीं कि हमें कम लोगों की आवश्यकता है।"












Click it and Unblock the Notifications