Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

टाटा का हुआ एयर इंडिया तो उद्योगपति रतन टाटा ने यात्रियों का इस अंदाज में किया स्‍वागत

नई दिल्‍ली, 2 फरवरी। एयर इंडिया को टाटा समूह ने कुछ समय खरीद लिया था और एक सप्‍ताह पहले एयर इंडिया को टाटा समूह ने पूर्ण रूप से संचालित करना शुरू किया है। टाटा ग्रुप के हाथों में वापस आने के एक हफ्ते बाद, दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने बुधवार को एक विशेष संदेश के साथ 'महाराजा' के यात्रियों का स्वागत किया।

pic

टाटा संस के एमेरिटस चेयरमैन रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर एक वॉयस नोट में कहा, "टाटा समूह एयर इंडिया के नए कस्‍टमर का स्वागत करता है और एयर इंडिया को यात्रियों की सुविधा और सेवा के मामले में पसंद की एयरलाइन बनाने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्साहित है। रतन टाटा का ये संदेश आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है।

पिछले हफ्ते, टाटा समूह ने एयर इंडिया का पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया। इसे टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष जेआरडी टाटा ने 1932 में टाटा एयरलाइंस के रूप में स्थापित किया था। 1946 में जब यह एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी बन गई तो एयरलाइन का नाम बदलकर एयर इंडिया कर दिया गया था और जेआरडी टाटा 1978 तक एयर इंडिया के अध्यक्ष बने रहे। रतन टाटा 1986 और 1989 के बीच एयर इंडिया के शीर्ष पर थे।

टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी की सहायक कंपनी टैलेस विनिवेश प्रक्रिया में सबसे अधिक बोली लगाने वाली कंपनी थी और उसने एयर इंडिया को 18,000 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले हफ्ते, एयर इंडिया के पायलटों ने एक विशेष घोषणा के साथ यात्रियों का स्वागत किया, जिसमें उन्हें स्वामित्व के परिवर्तन के बारे में सूचित किया गया था।

वहीं पूरी तरह से अपने टाटा के संचालन में आने के बाद एयर इंडिया के पायलटों ने कहा, "इस ऐतिहासिक उड़ान में आपका स्वागत है, जो एक विशेष आयोजन का प्रतीक है। आज, एयर इंडिया आधिकारिक तौर पर सात दशकों के बाद फिर से टाटा समूह का हिस्सा बन गई है।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+