Tarun Tejpal Love Story: कौन हैं पत्नी Geetan? 2 साल छोटी लड़की पर कैसे आया दिल, कितने हैं बच्चे?
Tehelka Founder Tarun Tejpal Love Story:तहलका मैगजीन के फाउंडर तरुण तेजपाल एक बार फिर चर्चा में हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने 6 अगस्त 2026 को 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में उन्हें दोषी ठहराया। हाईकोर्ट ने 2021 के ट्रायल कोर्ट के बरी करने वाले फैसले को रद्द कर दिया।
सजा पर सुनवाई हुई और 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। तेजपाल ने सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की बात कही है। अब सभी का ध्यान तरुण तेजपाल की फैमिली पर ठकर गया है। आखिर कौन है पत्नी? 2 साल छोटी लड़की को कैसे बना लिया घरवाली? कितने हैं बच्चे? आइए विस्तार से सबकुछ जानते हैं...

Who Is Geetan Batra: पत्नी गीतन बत्रा कौन हैं?
तरुण तेजपाल की पत्नी का नाम गीतन बत्रा (Geetan Batra) है। दोनों की शादी 1985 में हुई थी। गीतन सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं। वे सलाम बालक ट्रस्ट के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में भी शामिल रही हैं। शादी के बाद दोनों ने लंबे समय तक अपेक्षाकृत निजी जीवन जिया। 2013 के आरोपों के बाद परिवार सार्वजनिक चर्चा में आया।
Tarun Tejpal Geetan Batra Love Story: लव स्टोरी कैसे शुरू हुई?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तरुण तेजपाल और गीतन बत्रा की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई। दोनों की दोस्ती पढ़ाई के दौरान बढ़ी। एक-दूसरे को जानने-समझने के बाद उन्होंने शादी का फैसला किया। 1985 में दोनों विवाह बंधन में बंधे। उस वक्त तरुण की उम्र करीब 21 साल थी, जबकि गीतन लगभग 19 साल की थीं। यानी पत्नी उनसे करीब दो साल छोटी हैं। शादी के बाद दोनों ने अपना पारिवारिक जीवन संभाला।
Tarun Tejpal Daughters: कितने बच्चे हैं?

तरुण तेजपाल और गीतन बत्रा की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम टिया तेजपाल (Tiya Tejpal) है और छोटी का नाम कारा तेजपाल (Cara Tejpal) है। दोनों बेटियां लेखन और मीडिया से जुड़ी रही हैं। कारा तेजपाल पाठक, लेखिका और वन्यजीव संरक्षण से भी जुड़ी हैं। टिया तेजपाल प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में काम करती हैं। उन्होंने द व्हाइट टाइगर, रमन राघव 2.0 और कारवां जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। पहले लाइफ ऑफ पाई में असिस्टेंट डायरेक्टर भी रह चुकी हैं।
Tarun Tejpal Damad: कौन है तेजपाल का दामाद अर्जुन माथुर?

टिया तेजपाल की शादी एक्टर अर्जुन माथुर (Arjun Mathur) से हुई है। अर्जुन माथुर ने शादी की पुष्टि करते हुए कहा था कि दोनों कई सालों से साथ हैं और शादी करने का सही समय आ गया था। समारोह छोटा और निजी रखा गया। अर्जुन मेड इन हेवन जैसे शो से जाने जाते हैं। कपल सोशल मीडिया पर कभी-कभी साथ नजर आता रहा है, लेकिन प्राइवेसी बनाए रखने पर जोर देता है।
Tarun Tejpal Family Tree: परिवार में कौन-कौन?
- पत्नी: गीतन बत्रा
- पिता: स्वर्गीय इंदरजीत तेजपाल (भारतीय सेना में अधिकारी)
- माता: स्वर्गीय शकुंतला तेजपाल
- भाई: कुंवर तेजपाल (लेखक और फिल्म निर्देशक)
- बहन: नीना टी. शर्मा
- बेटियां: टिया और कारा तेजपाल
Tarun Tejpal Caste: किस जाति से हैं तरुण तेजपाल?
तरुण तेजपाल ने सार्वजनिक रूप से अपनी जाति का खुलासा नहीं किया है। लेकिन, पंजाब में जन्में 'तेजपाल' (Tejpal) मुख्य रूप से सारस्वत ब्राह्मण समुदाय के अंतर्गत आने वाला एक उपनाम (गोत्र या पारिवारिक नाम) माना जाता है। इसलिए कोई निश्चित दावा नहीं किया जा सकता।


Click it and Unblock the Notifications
