Tarun Tejpal Case Timeline: 2013 का 'लिफ्ट कांड' और 2026 में 10 साल की सजा, 13 साल के मुकदमे की पूरी टाइमलाइन

Tarun Tejpal Case Timeline: करीब 13 साल पहले गोवा के एक होटल में लगे यौन उत्पीड़न के आरोप से शुरू हुआ तरुण तेजपाल मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा पीठ ने ट्रायल कोर्ट के बरी करने वाले फैसले को पलटते हुए तरुण तेजपाल को दोषी करार दिया और 6 अगस्त 2026 को उन्हें 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने उन्हें दो सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का भी निर्देश दिया।

इस केस में कई बड़े मोड़ आए। आरोप लगने के बाद इस्तीफा, गिरफ्तारी, हजारों पन्नों की चार्जशीट, सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कई साल तक चली सुनवाई, ट्रायल कोर्ट से बरी होना और फिर हाई कोर्ट का फैसला-इन सभी घटनाओं ने इस मामले को लगातार चर्चा में बनाए रखा। आइए, जानते हैं 2013 से 2026 तक इस पूरे मामले की टाइमलाइन।

Tarun Tejpal Case Timeline

7 नवंबर 2013: होटल की लिफ्ट से शुरू हुआ विवाद

गोवा के एक पांच सितारा होटल में तहलका मैगजीन के कार्यक्रम के दौरान एक महिला सहकर्मी ने आरोप लगाया कि तत्कालीन एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने होटल की लिफ्ट में दो बार उनका यौन उत्पीड़न किया। यही घटना पूरे मामले की शुरुआत बनी।

ये भी पढ़ें: 'मोदी की तेरहवीं' मनाने वाली नीशू ने फिर काटा बवाल! मकान मालिक के 'बेदखल' करने के बाद क्या हुआ? देखें वीडियो

20-23 नवंबर 2013: इस्तीफा, जांच और FIR

आरोप सार्वजनिक होने के बाद 20 नवंबर को तरुण तेजपाल ने एडिटर-इन-चीफ पद से इस्तीफा दे दिया। अगले दिन गोवा पुलिस ने जांच शुरू की और 23 नवंबर को महिला की शिकायत के आधार पर रेप समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली।

30 नवंबर 2013: जमानत नहीं मिली, हुई गिरफ्तारी

तरुण तेजपाल ने अग्रिम जमानत की मांग की, लेकिन अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद 30 नवंबर 2013 को गोवा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

17 फरवरी 2014: अदालत में दाखिल हुई चार्जशीट

करीब ढाई महीने की जांच के बाद गोवा क्राइम ब्रांच ने लगभग 2,846 पन्नों की चार्जशीट अदालत में पेश की। इसमें गवाहों के बयान, दस्तावेज और जांच से जुड़े कई अहम साक्ष्य शामिल थे।

जुलाई 2014: सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

गिरफ्तारी के कुछ महीनों बाद सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल को जमानत दे दी। इसके बाद मामला ट्रायल कोर्ट में आगे बढ़ा।

2017: बंद कमरे में शुरू हुई सुनवाई

जून से सितंबर 2017 के बीच अदालत ने मामले की इन-कैमरा (बंद कमरे) में सुनवाई की अनुमति दी। इसी दौरान तरुण तेजपाल के खिलाफ औपचारिक आरोप भी तय किए गए।

2018 से 2020: गवाहों के बयान, फिर कोविड का असर

अगले दो वर्षों में अदालत ने गवाहों के बयान दर्ज किए। 2020 में कोविड-19 महामारी के कारण सुनवाई की रफ्तार कुछ समय के लिए धीमी पड़ गई।

21 मई 2021: ट्रायल कोर्ट ने किया बरी

करीब आठ साल की कानूनी प्रक्रिया के बाद गोवा की सेशन कोर्ट ने सबूतों के आधार पर संदेह का लाभ देते हुए तरुण तेजपाल को सभी आरोपों से बरी कर दिया।

2021: गोवा सरकार पहुंची हाई कोर्ट

ट्रायल कोर्ट के फैसले से असहमत गोवा सरकार ने उसी साल बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा पीठ में अपील दायर की और फैसले को चुनौती दी।

5 अगस्त 2026: हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

करीब पांच साल बाद हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का फैसला पलट दिया। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों पर विचार करते हुए तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया।

6 अगस्त 2026: 10 साल की सजा

दोषी करार दिए जाने के अगले दिन, 6 अगस्त 2026 को बॉम्बे हाई कोर्ट ने तरुण तेजपाल को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उन्हें दो सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का आदेश भी दिया।

ये भी पढ़ें: Tehelka के फाउंडर Tarun Tejpal कौन है? 2013 का रेप केस क्या था? 13 साल बाद हाईकोर्ट ने दोषी ठहराया- 5 पॉइंट्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+