गोवा पुलिस ने जांच शुरू की, हो सकती है तरूण तेजपाल की गिरफ्तारी

Tarun Tejpal
पणजी। यौन उत्‍पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे खोजी पत्रकार तरूण तेजपाल मामले पर गोवा सरकार ने कहा है कि घटना राज्‍य की परिधि में हुई है अत: राज्‍य को मामले की जांच का पूरा हक है। इस संबंध में गोवा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मामले के तूल पकड़ने के साथ ही तेजपाल की गिरफ्तारी हो सकती है। हालांकि अभी तक पीडि़ता लड़की ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई हैं। मीडिया में इस घटना से मचे बवंडर के बाद गोवा सरकार और राष्‍ट्रीय महिला आयोग हरकत में आया है।

इस संबंध में पूर्व पुलिस अधिकारी और प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता किरण बेदी ने कहा, "कानून की दृष्टि से इस मामले में दो तरह के कदम उठाए जा सकते हैं, पहला तो यह कि तहलका की यौन उत्पीड़न समिति के सामने यह मामला रखा जाए, यदि तहलका में ऐसी कोई समिति है तो ! और मामले की विस्तृत जांच हो। दूसरा यह कि पुलिस अपने विवेक के आधार पर संज्ञान ले और मामले की पूरी छानबीन करे, उस स्थिति में भी यदि पीड़िता प्राथमिकी दर्ज करने को तैयार न हो।"

गौर हो कि तेजपाल ने यौन उत्‍पीड़न के आरोपों की जिम्‍मेदारी लेते हुए तहलका की प्रबंध संपादक शोमा चौधरी को लिखा था कि "मैं पहले ही अपने दुर्व्यवहार के लिए बिना शर्त क्षमा मांग चुका हूं, लेकिन मुझे लगता है कि अभी प्रायश्चित बाकी है। इसलिए मैं तहलका के मुख्य संपादक के पद से और कार्यालय से अगले छह महीने के लिए हटने की पेशकश कर रहा हूं।"

गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने घटना की प्रारंभिक जांच कराने के संकेत दिए और कहा कि राज्य की परिधि में आपराधिक घटना घटी। उन्होंने कहा, "हमें जांच करने की जरूरत है और इसके लिए शिकायत की जरूरत नहीं होती।" वहीं तेजपाल की भी निंदा की जा रही है कि वह खुद अपने लिए सजा निर्धारित करने वाले कौन होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+