IGI Airport: NCB टीम ने तंजानियाई नागरिक को 1 करोड़ की हेरोइन के साथ धर दबोचा
नई दिल्ली। लगभग 1 करोड़ रुपये की हेरोइन तस्करी के आरोप में मंगलवार को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने तजांनिया के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। मुंबई से लौटे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (IGI) से तंजानियाई नागरिक ब्रैयटोन लिइमो को गिरफ्तार कर लिया गया। एनसीबी ने बताया कि एजेंसी इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया के खिलाफ जानकारी मिलने के बाद ही शख्स को एयरपोर्ट ही रोक दिया गया था।
एनसीबी जोनल डायरेक्टर माधो सिंह ने बताया कि तंजानियाई नागरिक के दिल्ली और मुंबई में संपर्कों को खंगाला जा रहा हा। अधिकारियों के मुताबिक, अदीस अबाबा (इथोपिया) से लिइमो मंगलवार को मुंबई पहुंचा था और उसके बैग में 4.8 किग्रा के कुल दो पैकेट हेरोइन के पाए गए थे।
अदीस अबाबा से मुंबई आने के बाद लिइमो ने नई दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ी थी, जिसके बाद आगे IGI एयरपोर्ट पर इंतजार कर रही NCB की टीम ने तंजानियाई नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। लिइमों को नार्कोटिक ड्रग्स एंड सायकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत गिरफ्तार कर किया गया है।
NCB के मुताबिक, हेरोइन के पैकेट एक अफ्रीकी नागरिक ने तंजानिया में लिइमो को दिए थे और उसके यह पैकेट यहां किसी नाइजीरिया नागरिक को देना था। अधिकारियों के अनुसार, तंजानिया नागरिक पिछले साल जनवरी में भारत आया था। तंजानिया नागरिक से जो हेरोइन बरामद हुई है उसकी करीब 1 करोड़ रुपये है।