तनवीर खान ने यश बनकर बिहार की मॉडल से की दोस्ती, अब धर्म परिवर्तन कर शादी करने का बना रहा दवाब
Manvi Raj Singh: बिहार की रहने वाली मॉडल ने यश मॉडलिंग कंपनी के मालिक तनवीर पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने पहली मुलाकात में अपना नाम यश बताया था।

मॉडलिंग में ग्रूम करके एक बेहरतीन मॉडल बनने का सपना लेकर बिहार की रहने वाली एक युवती झारखंड पहुंची थी। यहां साल 2020 में उसने यश मॉडलिंग कंपनी को ज्वाइन किया था। तो वहीं, अब पीड़िता ने यश मॉडलिंग कंपनी के मालिक तनवीर खान पर लव जिहाद के बेहद गंभीर आरोप लगाए है।
पीड़ित मॉडल का आरोप है कि यश मॉडलिंग कंपनी के मालिक तनवीर अख्तर खान ने उससे अपना धर्म छिपाकर दोस्ती की थी और अपना नाम यश बताया था। तनवीर मॉडल से शादी करना चाहता था, इसलिए उसने उसे प्रपोज भी किया था। इस दौरान मॉडल को पता चला कि वो जिसे अपना दोस्त मानती थी उसने उससे झूठ बोला है।
दरअसल, उसने अपना नाम यश बताया था, जबकि उसका असली नाम तनवीर अख्तर खान है। मॉडल को जब यह सब पता लगा तो उसने उससे दोस्ती भी तोड़ दी। यह बात तनवीर को रास नहीं आई और वह उसपर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने लगा।
मॉडल ने बताया कि तनवीर ने धोखे से उसकी कुछ तस्वीरें खींची ली थी, जिसको गंदी एडिट करके सोशल मीडिया पर वायरल की और उसके परिजनों को भेज दीं। इतना ही नहीं, मॉडल ने उसके ऊपर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। वहीं, दूसरी तरफ तनवरी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खारिज करते हुए उलटा मॉडल पर ही फ्रॉड करने का आरोप लगया है।
इस बीच मॉडल का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में मॉडल ने बताया कि उसे बचपन से मॉडलिंग का शौक था। इसलिए वह बिहार से रांची आई थी। यहां वह यश मॉडलिंग कंपनी में काम करने लगी। शुरुआत में कंपनी के मालिक ने अपना नाम यश बताया था। इस दौरान हम लोगों के बीच दोस्ती हो गई।
बाद में मुझे पता चला कि उसका असली नाम तनवीर है। अब उसने मुझे धमकाना शुरू कर दिया, शादी और इस्लाम कुबूल करने के लिए जबरदस्ती करना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ साल बाद वहां मैंने काम किया था। इसके बाद मॉडल वहां से भागलपुर चली गई।
कुछ दिन बाद वहां से करियर के लिए मुंबई चली गई। वीडियो में मॉडल ने आगे बताया कि मैं मुंबई रहती थी। तनवीर यहां भी मेरे पीछे आ गया। वह मुंबई में भी धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए जोर डालने लगा। मैंने मना किया तो वह मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा।
मैंने तनवीर के खिलाफ वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस तक मामला पहुंचा तो तनवीर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए FIR वापस लेने के लिए कहा। तनवीर ने कोर्ट में एक एफिडेविट में स्वीकार किया कि वह उसे हैरस करता था। मगर, उसका इरादा उसे किसी तरह का नुकसान पहुंचाना नहीं था।
वहीं, अब मॉडल का कहना है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी तनवीर नहीं सुधरा था। वह अब भी मुझे परेशान कर रहा था। उसने मेरी फोटो एडिट की और मेरे परिवार को भेज दी। मुझे मारने की भी कोशिश की। जिसके बाद मैंने दोबारा थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
मुंबई पुलिस ने अब यह केस रांची ट्रांसफर कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ मॉडल मानवी ने वीडियो जारी करते हुए कहा, 'मैं मर जाऊंगी, लेकिन अपना धर्म नहीं बदलूंगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मुझे इस हैवान से बचाएं। कल को वो क्या करेगा, मुझे नहीं पता। मैं हिंदू हूं, कभी मुस्लिम से शादी नहीं करूंगी।'
मुंबई पुलिस का कहना है कि महिला मॉडल द्वारा बलात्कार का आरोप लगाने के बाद तनवीर अख्तर मोहम्मद झील खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वर्सोवा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 376(2) (N), 328, 506, 504, 323 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications