आलोक नाथ के साथ काम करने पर तनुश्री ने अजय देवगन को सुनाई थी खरी खोटी, अब मिला जवाब
मुंबई। हाल ही में मीटू मूवमेंट के चलते चर्चा में आईं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक खुले खत में अजय देवगन को खूब खरी खोटी सुनाई थी। दरअसल वे अजय देवगन द्वारा उनकी फिल्म 'दे दे प्यार दे' में उनके आलोकनाथ के साथ काम करने से नाराज थीं। उनका कहना थी कि अजय एक यौन शोषण के आरोपी के साथ कैसे काम कर सकते हैं। ऐसे में अब अजय ने उनकी एक एक बात का जवाब दिया है।

तनुश्री ने अजय को सुनाई थी खरी खोटी
दरअसल तनुश्री ने अजय की आने वाली फिल्म दे दे प्यार दे के लिए उन्हें खूब बातें सुनाई थीं। उन्होंने कहा था कि- 'फिल्म इंडस्ट्री झूठे दिखावेबाज और दोगले लोगों से भरी पड़ी है'। उन्होंने सीधे अजय देवगन पर निशाना साधते हुए कहा था कि वे एक ओवर रेटेड एक्टर और इंसान हैं जिनके पास अच्छी पीआर मशीनरी है और वे लोगों को भावनाओं के सावधानी से छल लेते हैं।
एक बूढ़ा मूर्ख जो सही और गलत के बीच अंतर नहीं बता सकता है और इस वक्त क्या जरूरी है।

अजय देवगन ने तनुश्री के दिया ऐसा जवाब
अजय देवगन की ओर से आए बयान में कहा गया कि - जब ये सारा मीटू मूवमेंट चल रहा था तो मैं पूरी फिल्म इंडस्ट्री के अपने साथियों के साथ खड़ा था दो कि महिलाओं की इज्जत करते हैं और उनके खिलाफ कुछ भी गलत बर्दाश्त नहीं कर सकते। मेरा स्टैंड अब भी नहीं बदला है। इसके अलावा जहां तक अपनी फिल्म दे दे प्यार दे में आलोक नाथ के साथ काम करने का सवाल है तो मैं कुछ चीजें साफ कर देना चाहता हूं।

'आलोक नाथ के साथ बहुत पहले पूरी हो चुकी थी शूटिंग'
अजय देवगन ने आगे कहा कि- इस फिल्म को अक्टूबर 2018 में रिलीज होना था। इसकी शूटिंग सितंबर में ही पूरी हो चुकी थी। वहीं फिल्म में आलोक नाथ वाला हिस्सा अगस्त में ही मनाली में शूट हो चुका था। इसमें पूरे 40 दिन लगे थे और कुल 10 एक्टर थे। आलोक नाथ पर अक्टूबर में आरोप लगे तब तक हम लोगों में से कई तो अपनी अगली फिल्म पर भी काम शुरू कर चुके थे।

'आलोक नाथ को फिल्म से हटाना नामुमकिन'
अजय ने आगे कहा कि नया एक्टर ढूंढना और सभी किरदारों को दोबारा इकट्ठा कर दोबारा शूटिंग करना लगभग नामुमकिन है। इसे निर्माताओं को बड़ा नुकसान हो जाएगा। हर कोई जानता है कि फिल्म बनाना कितनी बड़ी प्रक्रिया है। आलोक नाथ की जगह अब उनके सीन को किसी और के साथ शूट करना मेरा अकेले का निर्णय नहीं हो सकता। अगर किसी तरह मैं ये कर भी लेता हूं तो सभी किरदारों के एक बार फिर 40 दिनों के लिए एक साथ लाना आसान नहीं होगा। इसका खर्चा भी दोगुना हो जाएगा। फिर बता दूं कि मैं मीटू मूवमेंट को लेकर काफी गंभीर हूं।
यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की नासिक लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications